मारुति की इस SUV को खरीदने टूट पड़े लोग, हर दिन 500 बुकिंग मिल रहीं; फुल टैंक पर 1200Km रेंज

मारुति की इस SUV को खरीदने टूट पड़े लोग, हर दिन 500 बुकिंग मिल रहीं; फुल टैंक पर 1200Km रेंज

संक्षेप:

मारुति सुजुकी के लिए फेस्टिव सीजन बेहद शानदार गुजर रहा है। कंपनी इस सीजन के पहले 8 दिनों में 1.65 लाख से ज्यादा कारों की डिलीवरी कर चुकी है। यानी हर दिन उसने 21,000 कारें बेची हैं। कंपनी को इस बात भी भी उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन खत्म होने से पहले बिक्री लगभग 2 लाख व्हीकल तक पहुंच जाएगी।

Oct 02, 2025 04:43 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी के लिए फेस्टिव सीजन बेहद शानदार गुजर रहा है। कंपनी इस सीजन के पहले 8 दिनों में 1.65 लाख से ज्यादा कारों की डिलीवरी कर चुकी है। यानी हर दिन उसने 21,000 कारें बेची हैं। कंपनी को इस बात भी भी उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन खत्म होने से पहले बिक्री लगभग 2 लाख व्हीकल तक पहुंच जाएगी। उसकी इस सेल में ग्रैंड विटारा का भी अहम रोल रहा है। दरअसल, इस SUV को हर दिन 500 से ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं। बता दें कि GST 2.0 के बाद ग्रैंड विटारा की पुरानी कीमत 11,42,000 से घटकर 10,76,500 रुपए हो गई है। यानी बेस वैरिएंट 65,500 रुपए सस्ता हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
मारुति ग्रैंड विटारा वैरिएंट वाइज नई कीमतें
1.5L Normal Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
SigmaRs. 11,42,000-Rs. 65,500Rs. 10,76,500-5.74%
DeltaRs. 12,53,000-Rs. 43,300Rs. 12,09,700-3.46%
ZetaRs. 14,67,000-Rs. 97,000Rs. 13,70,000-6.61%
Zeta (O)Rs. 15,27,000-Rs. 99,000Rs. 14,28,000-6.48%
AlphaRs. 16,14,000-Rs. 94,300Rs. 15,19,700-5.84%
Alpha (O)Rs. 16,74,000-Rs. 96,400Rs. 15,77,600-5.76%
1.5L Normal Petrol-Auto (TC)
DeltaRs. 13,93,000-Rs. 48,300Rs. 13,44,700-3.47%
ZetaRs. 16,07,000-Rs. 1,02,000Rs. 15,05,000-6.35%
Zeta (O)Rs. 16,67,000-Rs. 1,04,000Rs. 15,63,000-6.24%
AlphaRs. 17,54,000-Rs. 99,300Rs. 16,54,700-5.66%
Alpha (O)Rs. 18,14,000-Rs. 1,01,400Rs. 17,12,600-5.59%
Alpha 4WDRs. 19,04,000-Rs. 1,04,300Rs. 17,99,700-5.48%
Alpha (O) 4WDRs. 19,64,000-Rs. 1,06,400Rs. 18,57,600-5.42%
1.5L Normal CNG-Manual
DeltaRs. 13,48,000-Rs. 48,300Rs. 12,99,700-3.58%
ZetaRs. 15,62,000-Rs. 1,02,000Rs. 14,60,000-6.53%
1.5L Hybrid Petrol-Auto (CVT)
Delta PlusRs. 16,99,000-Rs. 35,700Rs. 16,63,300-2.10%
Zeta PlusRs. 18,60,000-Rs. 68,400Rs. 17,91,600-3.68%
Zeta Plus (O)Rs. 19,20,000-Rs. 69,700Rs. 18,50,300-3.63%
Alpha PlusRs. 19,92,000-Rs. 41,800Rs. 19,50,200-2.10%
Alpha Plus (O)Rs. 20,52,000-Rs. 95,000Rs. 19,57,000-4.63%


,

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.76 - 14.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.91 - 16.93 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ग्रैंड विटारा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है। हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा का माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह 1462cc K15 इंजन है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। यह पावरट्रेन भी अब तक AWD ऑप्शन वाला एकमात्र इंजन है। अपने सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी भी है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 27.97kmpl का माइलेज देता है।

read moreये भी पढ़ें:
8 दिन में 1.68 लाख डिलीवरी, देश के हर घर में कार पहुंचा रही ये देसी कंपनी!

मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं। इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।

ग्रैंड विटारा में EV मोड भी मिलेगा। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी देती हैं और इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देता है। यह प्रोसेस साइलेंटली होता है, इसमें आवाज नहीं होती। हाइब्रिड मोड में कार का इंजन इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम करता है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के व्हील को चलाती है।

ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, इसमें टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे। ग्रैंड विटारा में भी पैनारोमिक सनरूफ मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
देश की 2 सबसे सस्ती कारों की हालत खराब, GST कटौती भी इनकी सेल नहीं बढ़ा पाई

मारुति अपनी कारों के न्यू मॉडल में 360 डिग्री कैमरा का फीचर ऑफर कर रही है। ग्रैंड विटारा में भी ये फीचर मिलेगा। इससे ड्राइवर कार चलाने में ज्यादा मदद मिलेगी। इससे न केवल ड्राइवर को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि ब्लाइंड रास्तों पर मुश्किलों से बचने में मदद करेगा। कार के चारों तरफ का नजारा आप स्क्रीन पर देख पाएंगे।

न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।