इस हाइब्रिड कार के सामने सभी मॉडल फेल, फुल टैंक पर 1200Km रेंज; माइलेज 27Km से ज्यादा

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऑटो मार्केट में अब कई हाइब्रिड कार मौजूद हैं। ये अपने बेहतरीन माइलेज के चलते ग्राहकों का दिल जीतने में भी कामयाब हो रही हैं। साथ ही, इनका मार्केट शेयर भी तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में अभी भी मारुति ग्रैंड विटारा का एक तरफा दबदबा है।

इस हाइब्रिड कार के सामने सभी मॉडल फेल, फुल टैंक पर 1200Km रेंज; माइलेज 27Km से ज्यादा

ऑटो मार्केट में अब कई हाइब्रिड कार मौजूद हैं। ये अपने बेहतरीन माइलेज के चलते ग्राहकों का दिल जीतने में भी कामयाब हो रही हैं। साथ ही, इनका मार्केट शेयर भी तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में अभी भी मारुति ग्रैंड विटारा का एक तरफा दबदबा है। दरअसल, हाइब्रिड कारों की खास बात ये है कि पेट्रोल के साथ बैटरी से भी दौड़ती हैं। वहीं, रियल-वर्ल्ड हाइब्रिड माइलेज रैंकिंग में मारुति ग्रैंड विटारा सबसे ऊपर है। ये हाइराइडर की सिबलिंग है। ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड वैरिएंट में 116hp, 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन है। कंपनी इसे लेकर 27.97Kmpl के माइलेज का दावा करती है। वहीं, फुल टैंक पर ये 1200Km तक दौड़ती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ग्रैंड विटारा का इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है। हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा का माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह 1462cc K15 इंजन है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। यह पावरट्रेन भी अब तक AWD ऑप्शन वाला एकमात्र इंजन है। अपने सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी भी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 10.99 - 19.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT- 27.97kmpl का माइलेज
माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT - 21.11kmpl का माइलेज
माइल्ड हाइब्रिड 6-स्पीड AT - 20.58kmpl का माइलेज
माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT ऑल ग्रिप - 19.38kmpl का माइलेज

मारुति ग्रैंड विटारा की खासियत
मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं। इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।

ग्रैंड विटारा में EV मोड भी मिलेगा। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी देती हैं और इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देता है। यह प्रोसेस साइलेंटली होता है, इसमें आवाज नहीं होती। हाइब्रिड मोड में कार का इंजन इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम करता है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के व्हील को चलाती है।

ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, इसमें टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे। ग्रैंड विटारा में भी पैनारोमिक सनरूफ मिलेगी।

मारुति अपनी कारों के न्यू मॉडल में 360 डिग्री कैमरा का फीचर ऑफर कर रही है। ग्रैंड विटारा में भी ये फीचर मिलेगा। इससे ड्राइवर कार चलाने में ज्यादा मदद मिलेगी। इससे न केवल ड्राइवर को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि ब्लाइंड रास्तों पर मुश्किलों से बचने में मदद करेगा। कार के चारों तरफ का नजारा आप स्क्रीन पर देख पाएंगे।

ग्रैंड विटारा के सेफ्टी फीचर्स
न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।