1200Km रेंज, 360° कैमरा, 6 एयरबैग; भारत में इस SUV को बिक्री 4 लाख के पार; हर दिन 293 लोग खरीद रहे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति ग्रैंड विटारा का 3 लाख यूनिट की मील के पड़ाव तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा। मिड साइज SUV सेगमेंट में 1 लाख यूनिट के आंकड़े तक सबसे तेज थी। मार्केट में एंट्री करने के सिर्फ 12 महीने में उसने 1 लाख यूनिट का सेल्स दर्ज कर ली। उसकी बाद, यह 22 महीनों में 2 लाख मील का पत्थर हासिल कर लिया।

Maruti Grand Vitara crosses 4 lakh sales milestone
इस SUV को हर दिन 293 लोग खरीद रहे
Maruti Suzuki New Grand Vitara
केवल
18,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति के लिए ग्रैंड विटारा SUV ने नए माइलस्टोन पार कर लिया है। दरअसल, इस SUV ने घरेलू बाजार में 4 लाख यूनिट की सेल्स पूरी कर ली है। 26 सितंबर, 2022 में लॉन्च होने से लेकर जून 2026 तक, इसकी घरेलू बिक्री 4,01,007 यूनिट रही, जबकि 62,500 यूनिट एक्सपोर्ट की गईं। इसे मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम के जरिए बेचा जाता है। इस तरह इस मुकाम को इसने 45 महीने में पार किया। यानी हर महीने इसकी औसतन 8,911 यूनिट और हर दिन करीब 293 लोगों ने इसे खरीदा। ग्रैंड विटारा को 4 लाख से ज्यादा सेल्स का आंकड़ा छूने में सेकंड जेन की हुंडई क्रेटा के मुकाबले 21 महीने ज्यादा लगे। क्रेटा ने जनवरी 2024 में लॉन्च होने के सिर्फ 25 महीने में यह मुकाम हासिल कर लिया था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
मारुति ग्रैंड विटारा डोमेस्टिक सेल्स का सफर
फेसियलयूनिट सेल्सYoY% चेंज
FY202351,315-
FY20241,21,169136%
FY20251,23,9462%
FY202683,849-32%
FY2027*20,7288%
टोटल4,01,007-
डाटा: सियाम, अप्रैल-जून 2026

FY2025 1,23,946 यूनिट के साथ मारुति ग्रैंड विटारा के लिए सबसे अच्छा फाइनेंशियल ईयर रहा। 4,01,007 यूनिट की कुल बिक्री के साथ, यह मारुति फ्रोंक्स की 5,25,964 यूनिट के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सा SUV है।

मारुति ग्रैंड विटारा का 3 लाख यूनिट की मील के पड़ाव तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा। मिड साइज SUV सेगमेंट में 1 लाख यूनिट के आंकड़े तक सबसे तेज थी। मार्केट में एंट्री करने के सिर्फ 12 महीने में उसने 1 लाख यूनिट का सेल्स दर्ज कर ली। उसकी बाद, यह 22 महीनों में 2 लाख मील का पत्थर हासिल करने वाली सबसे तेज मिड साइज SUV भी थी, जिसने पहली पीढ़ी की हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ दिया, जिसे समान मील का पत्थर हासिल करने में 25 महीने लगे। अप्रैल 2025 की शुरुआत में 2,00,001 से 3,00,000 तक पहुंचने में समान 10 महीने का समय लगा और ग्रैंड विटारा ने 3 लाख मील का पत्थर हासिल करने वाली सबसे तेज मिड साइज SUV होने का खिताब जीता।

मारुति ग्रैंड विटारा की नई एक्स-शोरूम
1.5L नॉर्मल पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
SigmaRs. 10,76,500-Rs. 10,76,500No Change
DeltaRs. 12,09,700-Rs. 12,09,700No Change
ZetaRs. 13,70,000-Rs. 13,70,000No Change
Zeta (O)Rs. 14,28,000-Rs. 38,900Rs. 13,89,100-2.72%
AlphaRs. 15,19,700-Rs. 15,19,700No Change
Alpha (O)Rs. 15,77,600-Rs. 38,900Rs. 15,38,700-2.47%
1.5L नॉर्मल पेट्रोल ऑटोमैटिक (TC)
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
DeltaRs. 13,44,700-Rs. 13,44,700No Change
ZetaRs. 15,05,000-Rs. 15,05,000No Change
Zeta (O)Rs. 15,63,000-Rs. 38,900Rs. 15,24,100-2.49%
AlphaRs. 16,54,700-Rs. 16,54,700No Change
Alpha (O)Rs. 17,12,600-Rs. 38,900Rs. 16,73,700-2.27%
Alpha 4WDRs. 17,99,700-Rs. 17,99,700No Change
Alpha (O) 4WDRs. 18,57,600-Rs. 18,57,600No Change
1.5L नॉर्मल CNG मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
DeltaRs. 12,99,700-Rs. 12,99,700No Change
ZetaRs. 14,60,000-Rs. 14,60,000No Change
1.5L हाइब्रिड पेट्रोल ऑटोमैटिक (CVT)
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
Delta PlusRs. 16,63,300-Rs. 16,63,300No Change
Zeta PlusRs. 17,91,600-Rs. 17,91,600No Change
Zeta Plus (O)Rs. 18,50,300-Rs. 18,50,300No Change
Alpha PlusRs. 19,50,200-Rs. 19,50,200No Change
Alpha Plus (O)Rs. 19,57,000-Rs. 19,57,000No Change

ग्रैंड विटारा का इंजन और माइलेज

मारुति सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है। हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा का माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह 1462cc K15 इंजन है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। यह पावरट्रेन भी अब तक AWD ऑप्शन वाला एकमात्र इंजन है। अपने सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी भी है। फुल टैंक पर ये 1200Km तक दौड़ती है।

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT- 27.97kmpl का माइलेज
माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT - 21.11kmpl का माइलेज
माइल्ड हाइब्रिड 6-स्पीड AT - 20.58kmpl का माइलेज
माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT ऑल ग्रिप - 19.38kmpl का माइलेज

मारुति ग्रैंड विटारा की खासियत

मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं। इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।

ग्रैंड विटारा में EV मोड भी मिलेगा। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी देती हैं और इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देता है। यह प्रोसेस साइलेंटली होता है, इसमें आवाज नहीं होती। हाइब्रिड मोड में कार का इंजन इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम करता है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के व्हील को चलाती है।

ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, इसमें टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे। ग्रैंड विटारा में भी पैनारोमिक सनरूफ मिलेगी।

मारुति अपनी कारों के न्यू मॉडल में 360 डिग्री कैमरा का फीचर ऑफर कर रही है। ग्रैंड विटारा में भी ये फीचर मिलेगा। इससे ड्राइवर कार चलाने में ज्यादा मदद मिलेगी। इससे न केवल ड्राइवर को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि ब्लाइंड रास्तों पर मुश्किलों से बचने में मदद करेगा। कार के चारों तरफ का नजारा आप स्क्रीन पर देख पाएंगे।

ग्रैंड विटारा के सेफ्टी फीचर्स
ग्रैंड विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़1200Km रेंज, 360° कैमरा, 6 एयरबैग; भारत में इस SUV को बिक्री 4 लाख के पार