मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा और टोयोटा तक, आ रहीं ये धाकड़ सब 4 मीटर हाइब्रिड SUV

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आने वाले दिनों में मार्केट में पांच बेहतरीन सब-4 मीटर हाइब्रिड एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड से लेकर रेनो, महिंद्रा और टोयोटा की नई हाइब्रिड एसयूवी भी शामिल हैं।

मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा और टोयोटा तक, आ रहीं ये धाकड़ सब 4 मीटर हाइब्रिड SUV

हाइब्रिड कारों की डिमांड बढ़ रही है। हाइब्रिड गाड़ियां आमतौर पर नॉर्मल पेट्रोल और डीजल गाड़ियों से महंगी होती हैं। ऐसे में अगर आप हाइब्रिड कार या एसयूवी लेने का प्लान नही बना पा रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में मार्केट में पांच बेहतरीन सब-4 मीटर हाइब्रिड एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड से लेकर रेनो, महिंद्रा और टोयोटा की नई हाइब्रिड एसयूवी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग हाइब्रिड सब-4 मीटर एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Maruti Suzuki Fronx सीरीज हाइब्रिड

बीते कुछ महीनों में सड़कों पर फ्रॉन्क्स हाइब्रिड के कई टेस्ट म्यूल्स को देखा गया है। इनमें से कई बिना कैमोफ्लाज के भी देखे गए हैं और उन पर 'हाइब्रिड' का बैज लगा हुआ था, साथ ही इनमें रूफ माउंटेड सेंसर और एक LiDAR यूनिट भी थी। कंपनी इस एसयूवी में सीरीज हाइब्रिड सिस्टम यूज करने वाली है। यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड्स से अलग है। इस सेटअप में इलेक्ट्रिक मोटर वील्स को पावर देता है और पेट्रोल इंजन केवल एक जेनरेटर के तौर पर काम करता है। इसमें आपको 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 81 bhp की ताकत और 108 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। उम्मीद की जा रही है कि फ्रॉक्स सीरीज हाइब्रिड 35 kmpl का माइलेज देगी। साथ ही इसमें कंपनी अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर मिलेंगे। यह एसयूवी इस साल के आखिर या साल 2027 की शुरुआत में मार्केट में एंट्री कर सकती है।

Toyota Urban Cruiser Taisor स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

टोयोटा, फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड का अपना वर्जन यानी अर्बन क्रूजर टायसर सीरीज हाइब्रिड को लॉन्च करेगा। इस एसयूवी में सीरीज हाइब्रिड सेटअप के साथ वही Z12E बेस्ड 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा। नॉर्मल टायसर के मुकाबले इस वर्जन के डिजाइन में कुछ मामूली बदलाव हो सकते हैं ताकि दोनों में थोड़ा फर्क दिखे। यह फ्रॉन्क्स हाइब्रिड के लॉन्च के कुछ समय बाद मार्केट में एंट्री कर सकती है। उम्मीद है कि यह 2027 में लॉन्च होगी। फ्रॉन्क्स और टायसर दोनों हाइब्रिड की कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Renault Bridger हाइब्रिड

रेनॉल्ट भी 4 मीटर से कम लंबाई वाली एसयूवी सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी हाल ही में शोकेस की गई ब्रिजर कॉन्सेप्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एसयूवी RGMP (रेनॉल्ट ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर बेस्ड होगी, जो पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करेगी। इस एसयूवी का प्रोडक्शन 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। यह एक बॉक्सी एसयूवी होगी, जिसका ग्राउंड क्लियरेंस 200mm के आसपास हो सकता है। कंपनी इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच रख सकती है।

Mahindra Vision S हाइब्रिड

महिंद्रा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के लिए भी कुछ बड़ा प्लान कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस सेगमेंट में अपनी पहली दमदार हाइब्रिड- विजन एस को लाने वाली है। यह एसयूवी महिंद्रा के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और यहां तक ​​कि इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन को भी सपोर्ट करेगी। हाइब्रिड वर्जन में हाइब्रिड असिस्टेंस के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का यूज होने की उम्मीद है। इसके 2027 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि प्रोडक्शन मॉडल 2026 के आखिर तक सामने आ सकता है।

(Photo: Car Trade)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।