Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Fronx Dscounts Up To Rs Rs 78,000 In November 2025
मारुति ने कर दी सबकी बोलती बंद! फ्रोंक्स SUV को एक झटके में कर दिया ₹78000 सस्ता, इतनी रह गई कीमत

मारुति ने कर दी सबकी बोलती बंद! फ्रोंक्स SUV को एक झटके में कर दिया ₹78000 सस्ता, इतनी रह गई कीमत

संक्षेप:

इस कॉम्पैक्ट SUV के टर्बो वैरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा 78,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है, क्योंकि इसके साथ 43,000 रुपए की वेलोसिटी पैकेज एक्सेसरीज भी शामिल है। फ्रोंक्स पेट्रोल वैरिएंट पर 25,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि CNG ट्रिम्स पर कुल 15,000 रुपए तक का डिस्काउंट है।

Nov 06, 2025 03:47 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो में फ्रोंक्स अब काफी पॉपुलर SUV बन चुकी है। ऐसे में इस पर मिलने वाले डिस्काउंट से इसकी सेल्स में भी इजाफा होता है। दरअसल, इस कॉम्पैक्ट SUV के टर्बो वैरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा 78,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है, क्योंकि इसके साथ 43,000 रुपए की वेलोसिटी पैकेज एक्सेसरीज भी शामिल है। फ्रोंक्स पेट्रोल वैरिएंट पर 25,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि CNG ट्रिम्स पर कुल 15,000 रुपए तक का डिस्काउंट है। मारुति की यह कार निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर की टक्कर की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 6.85 लाख रुपए से 11.98 लाख रुपए के बीच हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति फ्रोंक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति फ्रोंक्स में 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन मिलता है। ये 5.3-सेकेंड में 0 से 60km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड 1.2-लीटर K-सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है। ये इंजन स्मार्ट हाइब्रिट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इन इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर से जोड़ा गया है। इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन भी मिलता है। इसका माइलेज 22.89km/l है। मारुति फ्रोंक्स की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है। इसका व्हीलबेस 2520mm है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan New MPV

Nissan New MPV

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:मारुति की सबसे कम बिकने वाली कार पर आया ₹1.40 लाख का डिस्काउंट, देखें डिटेल

फीचर्स के बात करें तो इसमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर, वायरलेस चार्जर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर्ड MID, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, रियर AC वेंट्स, फास्ट USB चार्जिंग पॉइंट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर व्यू कैमरा और 9-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।

ये भी पढ़ें:मारुति ने इस SUV पर डिस्काउंट ₹54000 बढ़ाया, अब पूरे ₹2.10 लाख सस्ती मिल रही

सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग के साथ साइड एंड कर्टेन एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, रियर डिफॉगर, एंटी थेप्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स मलिते हैं। वहीं, डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, लोड-लिमिटर के साथ सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज पॉइंट और स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा चुनिंदा वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और एक ऑटो-डिमिंग IRVM मिलता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।