₹6.85 लाख की कार ने निकाली पंच की हेकड़ी! बिक्री में नंबर-4 पर पहुंचा दिया; खुद दूसरी पोजीशन पर आई
मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में एक बार फिर मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला। दरअसल, सेल्स चार्ज को टॉप करने का काम मारुति डिजायर ने किया। तो वहीं, फ्रोंक्स देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। फ्रोंक्स की डिमांड के सामने पंच काफी पीछे छूट गई।

मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में एक बार फिर मारुति सुजुकी का दबदबा देखने को मिला। दरअसल, सेल्स चार्ज को टॉप करने का काम मारुति डिजायर ने किया। तो वहीं, फ्रोंक्स देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। फ्रोंक्स की डिमांड के सामने पंच काफी पीछे छूट गई। बता दें कि फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट बिकीं। जबकि, पंच की 20,208 यूनिट बिकीं। यानी दोनों कारों के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा, लेकिन 478 यूनिट के अंदर से फ्रोंक्स ने बाजी मार ली। बता दें कि फ्रोंक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 684,900 रुपए है। कंपनी इस महीने कभी भी इसकी कीमत में 30,000 रुपए तक का इजाफा भी कर सकती है।
| टॉप-10 कार मॉडल वाइज सेल्स मई 2026 | ||
|---|---|---|
| रैंक | मॉडल | सेल्स यूनिट |
| 1 | मारुति सुजुकी डिजायर | 24,546 |
| 2 | मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 20,686 |
| 3 | मारुति सुजुकी अर्टिगा | 20,350 |
| 4 | टाटा पंच | 20,208 |
| 5 | टाटा नेक्सन | 19,100 |
| 6 | मारुति सुजुकी बलेनो | 18,396 |
| 7 | मारुति सुजुकी वैगनआर | 18,076 |
| 8 | मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 17,519 |
| 9 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 15,774 |
| 10 | हुंडई क्रेटा | 15,235 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच की 20,208 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,100 यूनिट, मारुति सुजुकी बलेनो की 18,396 यूनिट, मारुति सुजुकी वैगनआर की 18,076 यूनिट, मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 17,519 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,774 यूनिट और हुंडई क्रेटा की 15,235 यूनिट बिकीं।
मारुति फ्रोंक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति फ्रोंक्स में 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन मिलता है। ये 5.3-सेकेंड में 0 से 60km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड 1.2-लीटर K-सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है। ये इंजन स्मार्ट हाइब्रिट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इन इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर से जोड़ा गया है। इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन भी मिलता है। इसका माइलेज 22.89km/l है। मारुति फ्रोंक्स की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है। इसका व्हीलबेस 2520mm है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
फीचर्स के बात करें तो इसमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर, वायरलेस चार्जर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर्ड MID, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, रियर AC वेंट्स, फास्ट USB चार्जिंग पॉइंट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर व्यू कैमरा और 9-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग के साथ साइड एंड कर्टेन एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, रियर डिफॉगर, एंटी थेप्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स मलिते हैं। वहीं, डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, लोड-लिमिटर के साथ सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज पॉइंट और स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा चुनिंदा वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और एक ऑटो-डिमिंग IRVM मिलता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


