नेक्सन, क्रेटा, विंडसर जैसी इलेक्ट्रिक कारकों पर भारी पड़ने लगी ये eSUV; सेल 9000 यूनिट के पार हुई
ई-विटारा के लॉन्च के समय प्रोडक्शन बढ़ाने का तरीका आम तौर पर देखे जाने वाले पैटर्न जैसा ही रहा। जनवरी में 528 यूनिट्स और फरवरी में 870 यूनिट्स की कम संख्या के बाद, मारुति ने मार्च में प्रोडक्शन काफी बढ़ाया और 2,254 यूनिट्स डिस्पैच कीं, जो अब तक का सबसे ज्यादा मंथली आंकड़ा भी है।

मारुति सुजुकी इंडिया जब भी किसी सेगमेंट में एंट्री करती है, तो भारतीय ग्राहक उसे निराश नहीं करते। दरअसल, इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेमगेंट में भले ही मारुति की एंट्री काफी देरी से हुई, लेकिन इसने अपनी जड़ें मजबूत करना शुरू कर दी हैं। दरअसल, जून 2026 में मारुति ई-विटारा की 2003 यूनिट्स की सेल्स दर्ज की, ये मई की 1439 यूनिट्स तुलना में शानदार ग्रोथ भी रही। इस इलेक्ट्रिक SUV ने पिछले 4 महीनों में से 3 बार 2,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है, जो दिखाता है कि कंपनी पूरे भारत में अपनी EV मौजूदगी बढ़ाते हुए धीरे-धीरे प्रोडक्शन भी बढ़ा रही है। 2026 की पहली छमाही में कुल मिलाकर इसने 9,100 यूनिट्स की सेल्स दर्ज कर ली है।
| मारुति सुजुकी ई-विटारा मंथली डिस्पैच (2026) | ||
|---|---|---|
| महीना | डिस्पैच | MoM ग्रोथ % |
| जनवरी | 528 | — |
| फरवरी | 870 | 0.648 |
| मार्च | 2,254 | 1.591 |
| अप्रैल | 2,006 | -11.00% |
| मई | 1,439 | -28.30% |
| जून | 2,003 | 0.392 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.21 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.7 लाख
> जून 2026 में 2,003 यूनिट्स का डिस्पैच
> मई के मुकाबले 39.2% की मंथली ग्रोथ
> 2026 में तीसरी बार 2,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार
> 2026 के पहले 6 महीनों में कुल 9,100 यूनिट्स डिस्पैच
> ई-विटारा की औसत मासिक डिस्पैच 1,517 यूनिट्स
ई-विटारा के लॉन्च के समय प्रोडक्शन बढ़ाने का तरीका आम तौर पर देखे जाने वाले पैटर्न जैसा ही रहा। जनवरी में 528 यूनिट्स और फरवरी में 870 यूनिट्स की कम संख्या के बाद, मारुति ने मार्च में प्रोडक्शन काफी बढ़ाया और 2,254 यूनिट्स डिस्पैच कीं, जो अब तक का सबसे ज्यादा मंथली आंकड़ा भी है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, विनफास्ट VF6, MG विंडसर EV जैसे मॉडल से होता है। ये क्रेटा इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ चुकी है।
अप्रैल में भी 2,006 यूनिट्स के साथ ई-विटारा की स्थिति मजबूत रही, जबकि मई में संख्या घटकर 1,439 यूनिट्स हो गई। ऐसा शायद प्रोडक्शन को संतुलित करने, सप्लाई-चेन में बदलाव या डीलर इन्वेंट्री को बेहतर बनाने की वजह से हुआ होगा। जून में फिर से 2,000 यूनिट्स से ऊपर पहुंचना यह बताता है कि उन छोटी-मोटी रुकावटों को काफी हद तक दूर कर लिया गया है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख रुपए है, लेकिन अन्य वैरिएंट में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
मारुति ई-विटारा वैरिएंट वाइज फीचर्स
1. मारुति ई-विटारा डेल्टा वैरिएंट (बैटरी पैक: 49kWh)
10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
4 स्पीकर
रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
PM2.5 एयर फिल्टर
ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और स्नो ड्राइव मोड
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल: लो, मीडियम, हाई
7 एयरबैग
फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (IRVM)
टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB)
हिल होल्ड कंट्रोल
EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज
40:20:40 स्प्लिट के साथ रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीटें
कीलेस एंट्री
पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
ऑटो-फोल्ड फंक्शन के साथ पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs)
माउंटेड बटन के साथ टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील
फ्रंट और रियर सीट टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
12V चार्जिंग सॉकेट आगे के पैसेंजर
लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
फ्रंट डोर पर सॉफ्ट-टच ट्रिम
फ्रंट पैसेंजर सीटबैक पॉकेट
स्टोरेज स्पेस के साथ आगे का सेंटर आर्मरेस्ट
आगे और पीछे के सेंटर आर्मरेस्ट में कप होल्डर
ग्लव बॉक्स, केबिन, बूट, आगे के फुटवेल में LED लाइट
फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ ऑटो LED प्रोजेक्टर हेडलाइट
LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL)
LED फॉग लैंप
LED टेल-लाइट
एयरोडायनामिक इन्सर्ट के साथ 18-इंच के एलॉय व्हील
रूफ पर लगा स्पॉइलर
शार्क-फिन एंटीना
डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और वॉशर
ऑटोमैटिक वाइपर
2. मारुति ई-विटारा जेटा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
डेल्टा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
वायरलेस फोन चार्जर
रियर पार्किंग कैमरा
पार्सल ट्रे
3. मारुति ई-विटारा अल्फा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
जेटा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
लेवल 2 ADAS
360-डिग्री कैमरा
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
फिक्स्ड ग्लास पैन ऑन रूफ
8-स्पीकर्स इनफिनिटी साउंड सिस्टम के साथ सबवूफर
सेमी-लेदरेट सीट अपहोस्ट्री
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


