Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Ertiga is best selling CNG cars in India for Fiscal Year 2025, check full list
न वैगनआर, न डिजायर, बल्कि ये 7-सीटर बनी 2025 की नंबर-1 CNG कार, 26 KM का माइलेज; FY25 में 1,29,920 लोगों ने खरीदा

न वैगनआर, न डिजायर, बल्कि ये 7-सीटर बनी 2025 की नंबर-1 CNG कार, 26 KM का माइलेज; FY25 में 1,29,920 लोगों ने खरीदा

संक्षेप:

FY2025 में CNG कारों की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। इस लिस्ट में मारुति अर्टिगा नंबर-1 कार बनकर उभरी है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में इसको 1,29,920 लोगों ने खरीदा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति वैगनआर और तीसरे नंबर पर मारुति डिजायर रही।

Jan 12, 2026 09:36 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में बढ़ती ईंधन कीमतों और कम रनिंग कॉस्ट की चाहत ने CNG कारों की डिमांड को FY2025 में नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ताजा बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा CNG ने बाजी मारते हुए सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार का खिताब अपने नाम कर लिया है। आइए जरा विस्तार से फाइनेंशियल ईयर 2025 में CNG कारों की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति अर्टिगा CNG की बादशाहत

FY2025 में मारुति अर्टिगा CNG की 1,29,920 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह देश की नंबर-1 CNG कार बन गई। बड़े परिवारों के लिए 7-सीटर लेआउट, शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट ने अर्टिगा को ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कारें (FY2025)

रैंकमॉडलबिक्री (यूनिट)
1मारुति अर्टिगा1,29,920
2मारुति वैगनआर1,02,128
3मारुति डिजायर89,015
4टाटा पंच71,113
5मारुति विटारा ब्रेजा70,928
6मारुति ईको59,520
7हुंडई एक्सेंट / ऑरा49,464
8मारुति फ्रोंक्स42,051
9टाटा नेक्सन34,712
10मारुति बलेनो24,220
11मारुति ग्रैंड विटारा24,037
12मारुति XL619,879
13हुंडई एक्सटर18,528
14मारुति स्विफ्ट18,054
15टाटा टियागो15,775
16हुंडई ग्रैंड i1011,275
17मारुति रुमियन11,137
18टाटा अल्ट्रोज10,831
19टाटा टिगोर7,029
20मारुति ग्लैंजा6,612
21मारुति ऑल्टो6,210
22मारुति टेजर5,380
23टोयोटा हायराइडर4,960
24मारुति सेलेरियो4,193
25मारुति एस-प्रेसो1,575

वैगनआर और डिजायर की मजबूत पकड़

मारुति वैगनआर CNG दूसरे स्थान पर रही, जिसकी 1,02,128 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, तीसरे नंबर पर मारुति डिजायर CNG ने 89,015 यूनिट्स के साथ अपनी मजबूत पोजिशन बनाए रखी। ये दोनों मॉडल शहरी और टैक्सी सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं।

टाटा पंच और ब्रेजा ने SUV सेगमेंट को दिया बूस्ट

SUV सेगमेंट में टाटा पंच CNG ने 71,113 यूनिट बेचकर चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मारुति विटारा ब्रेजा CNG ने 70,928 यूनिट्स की बिक्री के साथ साबित किया कि CNG अब सिर्फ हैचबैक तक सीमित नहीं रही, बल्कि SUV खरीदारों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

टॉप-10 में मारुति का दबदबा

FY2025 की टॉप-10 CNG कारों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें मारुति सुजुकी के 7 मॉडल शामिल हैं। अर्टिगा, वैगनआर, डिजायर, ब्रेजा, फ्रोंक्स, बलेनो और ईको ये सभी मॉडल मारुति की CNG रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं।

नई CNG कारों की एंट्री से बढ़ी प्रतिस्पर्धा

FY2025 में फ्रोंक्स, नेक्सन, ग्रैंड विटारा और XL6 जैसे नए या अपडेटेड CNG मॉडल्स की एंट्री ने सेगमेंट को और मजबूत किया। खास बात यह रही कि टाटा नेक्सन CNG जैसी कॉम्पैक्ट SUV ने भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया।

छोटी कारों में भी CNG की डिमांड बरकरार

लिस्ट के निचले हिस्से में ऑल्टो, सेलेरियो और एस-प्रेसो जैसे बजट मॉडल मौजूद हैं, जो यह दिखाते हैं कि CNG का क्रेज एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक फैला हुआ है।

क्यों बढ़ रही CNG कारों की डिमांड?

इसकी सबसे बड़ी वजह पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कम रनिंग कॉस्ट, बेहतर माइलेज, फैक्ट्री-फिटेड CNG की बढ़ती उपलब्धता और शहरों में मजबूत CNG इंफ्रास्ट्रक्चर है।

ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

FY2025 में CNG कारों की बिक्री यह साफ संकेत देती है कि भारतीय ग्राहक अब कम खर्च में ज्यादा चलने वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। आने वाले समय में अगर और ऑटोमेकर नए CNG मॉडल लॉन्च करते हैं, तो यह सेगमेंट और तेज़ी से बढ़ सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।