फौरन लपक लें! देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इस 7-सीटर कार पर आई बंपर छूट, यहां देखें ऑफर डिटेल

Feb 09, 2026 01:07 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) फरवरी 2026 में सिर्फ 5,000 रुपये के ऑफर के साथ आ रही है। इसकी लोकप्रियता और भरोसेमंद इमेज इसे अब भी MPV सेगमेंट की बेस्ट-सेलर बनाए हुए है। आइए जरा विस्तार से इसकी ऑफर डिटेल्स जानते हैं।

फौरन लपक लें! देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इस 7-सीटर कार पर आई बंपर छूट, यहां देखें ऑफर डिटेल

मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) लंबे समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV बनी हुई है। बड़ी फैमिली, टैक्सी ऑपरेटर्स और लॉन्ग ड्राइव पसंद करने वालों के बीच इसकी पकड़ इतनी मजबूत है कि कंपनी को इस पर भारी-भरकम डिस्काउंट देने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। फिर भी कंपनी इस महीने इस कार पर इंस्टीट्यूशनल और रूरल सेल्स ऑफर दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.44 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फरवरी 2026 में अर्टिगा पर कितना ऑफर?

अगर आप फरवरी 2026 में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह जानकर थोड़ा सरप्राइज हो सकता है कि इस MPV पर सिर्फ 5,000 रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर मुख्य रूप से इंस्टीट्यूशनल या रूरल सेल्स स्कीम के तहत लागू है, यानी न तो कोई बड़ा कंज्यूमर डिस्काउंट है और न ही एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है।

मॉडलकंज्यूमर ऑफरएक्सचेंज/स्क्रैपेज/लॉयल्टी बोनसइंस्टीट्यूशनल/रूरल सेल्स ऑफर
अर्टिगा (P)00/0/05,000/0
अर्टिगा (CNG)00/0/05,000/0

फिर भी अर्टिगा की डिमांड इतनी ज्यादा क्यों?

कम ऑफर के बावजूद अर्टिगा (Ertiga) की बिक्री मजबूत बनी हुई है, इसके पीछे कई ठोस वजहें हैं। ये 7-सीटर फैमिली कार है और बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट है। ये कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प में आती है। ये कम रनिंग कॉस्ट, आरामदायक सिटिंग और अच्छे बूट स्पेस के साथ आती है। इसके साथ मारुति (Maruti) का भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क मिलता है। इसकी टैक्सी सेगमेंट में जबरदस्त डिमांड होगी। यही वजह है कि अर्टिगा (Ertiga) हर महीने अपने सेगमेंट में टॉप पर बनी रहती है।

खरीदारों के लिए क्या मतलब निकलता है?

अगर आप अर्टिगा (Ertiga) खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह साफ संकेत है कि कार की डिमांड बहुत ज्यादा है। इसलिए, कंपनी को डिस्काउंट बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ रही। हालांकि, अगर आप ज्यादा बचत चाहते हैं, तो आपको दूसरे मारुति (Maruti) मॉडल्स जैसे वैगनआर (WagonR), स्विफ्ट (Swift) या ऑल्टो (Alto) पर ज्यादा ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं।

नोट- अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा स्पेस, फैमिली कम्फर्ट और लो मेंटेनेंस है, तो कम डिस्काउंट के बावजूद अर्टिगा (Ertiga) एक मजबूत विकल्प बनी रहती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।