टूट गया स्कॉर्पियो का नंबर-1 बनने का सपना, ₹8.69 लाख की ये 7-सीटर बनी देश की नंबर-1 कार

Apr 07, 2026 01:57 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी के लिए उसकी 7-सीटर अर्टिगा MPV एक बार फिर नंबर-1 बन गई है। दरअसल, मार्च में इसकी 17,072 यूनिट बिकीं। वहीं, देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में अर्टिगा 5वें नंबर पर रही। टॉप-10 की लिस्ट में अर्टिगा और स्कॉर्पियो सिर्फ दो 7-सीटर कार रहीं।

टूट गया स्कॉर्पियो का नंबर-1 बनने का सपना, ₹8.69 लाख की ये 7-सीटर बनी देश की नंबर-1 कार

मारुति सुजुकी के लिए उसकी 7-सीटर अर्टिगा MPV एक बार फिर नंबर-1 बन गई है। दरअसल, मार्च में इसकी 17,072 यूनिट बिकीं। वहीं, देश की टॉप-10 कारों की लिस्ट में अर्टिगा 5वें नंबर पर रही। अर्टिगा की कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसने अपनी ही कंपनी की वैगनआर, बलेनो, मारुति और फ्रोंक्स जैसे मॉडल को भी टॉप-10 में पीछे छोड़ दिया। जबकि, अपने सेगमेंट की महिंद्रा स्कॉर्पियो को भी पीछे छोड़ दिया। स्कॉर्पियो की 14,578 यूनिट बिकीं। टॉप-10 की लिस्ट में अर्टिगा और स्कॉर्पियो सिर्फ दो 7-सीटर कार रहीं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-10 कार की बिक्री मार्च 2026
मॉडलयूनिट
मारुति डिजायर21,224
टाटा पंच20,977
टाटा नेक्सन19,810
हुंडई क्रेटा17,838
मारुति अर्टिगा17,072
मारुति वैगनआर17,025
मारुति बलेनो16,392
मारुति ब्रेजा16,130
मारुति फ्रोंक्स15,540
महिंद्रा स्कॉर्पियो14,578

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 9.55 - 13.86 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

14 लाख यूनिट का सफर तय किया
मारुति अर्टिगा देश के MPV सेगमेंट की क्वीन है। ये कार सालों से सेगमेंट में नंबर-1 रही है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि देस में लॉन्च होने के बाद से ये अब 1.4 मिलियन (14 लाख) से ज्यादा यूनिट की सेल्स दर्ज कर चुकी है। देश के अंदर इसने 1,117 यूनिट की सेल्स के साथ शुरुआती की थी। अब एक फेसियल में इसकी लगभग 2 लाख यूनिट बिक रही हैं। FY2026 मार्च में खत्म होगा, लेकिन फरवरी तक इसकी 1,81,783 यूनिट बिक चुकी हैं। यानी ये FY2026 अपनी अब तक की सबसे बड़ी सेल दर्ज करने को तैयार है।

मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस अफॉर्डेबल MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8.80 लाख रुपए से 12.94 लाख रुपए के बीच हैं।

अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है। इसका मुकाबला टोयोटा रुमियन, मारुति XL6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लैविस से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।