ये 2 कार हर बार बन रहीं नंबर-1, इसलिए कंपनी दे रही डिस्काउंट का 'लॉलीपॉप'; खरीदने से पहले जान लो नाम

Mar 05, 2026 08:27 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफिलियो में 18 कार हैं। इसमें 10 मॉडल एरिना डीलरशिप और 8 मॉडल नेक्सा डीलरशिप से बिकते हैं। इसमें एक इलेक्ट्रिक ई-विटारा SUV भी शामिल है। एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली दो कार ऐसी हैं जो अपने-अपने सेगमेंट में कई सालों से नंबर-1 हैं।

ये 2 कार हर बार बन रहीं नंबर-1, इसलिए कंपनी दे रही डिस्काउंट का 'लॉलीपॉप'; खरीदने से पहले जान लो नाम

मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफिलियो में 18 कार हैं। इसमें 10 मॉडल एरिना डीलरशिप और 8 मॉडल नेक्सा डीलरशिप से बिकते हैं। इसमें एक इलेक्ट्रिक ई-विटारा SUV भी शामिल है। एरिना डीलरशिप पर बिकने वाली दो कार ऐसी हैं जो अपने-अपने सेगमेंट में कई सालों से नंबर-1 हैं। साथ ही, ये कई बार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट को भी टॉप करने में कामयाब रहती हैं। ये 7-सीटर अर्टिगा MPV और डिजायर सेडान हैं। यही वजह है कि इन दोनों कारों पर कंपनी सबसे कम डिस्काउंट भी दे रही है। ये भी कहा जा सकता है कि इन कारों पर डिस्काउंट का लॉलीपॉप मिल रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति अर्टिगा पर डिस्काउंट

मारुति अर्टिगा पर मार्च में सिर्फ 5,000 रुपए के कॉर्पोरेट ऑफर के साथ उपलब्ध है। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है और इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8.80 लाख रुपए से 12.94 लाख रुपए के बीच हैं। इसका मुकाबला टोयोटा रुमियन, मारुति XL6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लैविस से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।

मारुति डिजायर पर डिस्काउंट

मारुति डिजायर फरवरी में टाटा नेक्सन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसके सभी वैरिएंट में सिर्फ 2,500 रुपए तक के कॉर्पोरेट ऑफर का बेनिफिट मिल रहा है। डिजायर का मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से होता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 6.26 लाख रुपए से 9.31 लाख रुपए तक हैं।

डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।

डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफीट फीचर्स दिए हैं।

नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.73 km/kg है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।