26Km माइलेज, 6 एयरबैग, कीमत सिर्फ ₹5.18 लाख; इस 7-सीटर कार को हर महीने 11600 लोग खरीद रहे

Mar 12, 2026 06:52 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश के 7-सीटर सेगमेंट कई MPVs और SUVs का जादू चल रहा है। हालांकि, एक 7-सीटर वैन सेगमेंट की भी है, जिसका जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, मारुति ईको पिछले कई सालों से गुपचुप अपना जादू इंडस्ट्री पर चला रही है। हर महीने इसे औसतन 11,600 से ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं।

26Km माइलेज, 6 एयरबैग, कीमत सिर्फ ₹5.18 लाख; इस 7-सीटर कार को हर महीने 11600 लोग खरीद रहे

देश के 7-सीटर सेगमेंट कई MPVs और SUVs का जादू चल रहा है। हालांकि, एक 7-सीटर वैन सेगमेंट की भी है, जिसका जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, मारुति ईको पिछले कई सालों से गुपचुप अपना जादू इंडस्ट्री पर चला रही है। हर महीने इसे औसतन 11,600 से ज्यादा ग्राहक मिल रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 11 महीने के दौरान इसकी 1,28,436 यूनिट बिक चुकी हैं। जबकि, FY2025 में इसकी 1,25,263 यूनिट बिकी थी। यानी इसे साल-दर-साल के आधार पर 3% की ग्रोथ मिल चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,18,100 रुपए है। इस यूटिलिटी वैन को 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
FY2026 के 11 महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मॉडलFY2026FY2025YoY % चेंज
मारुति डिजायर2,07,9061,49,56139%
टाटा नेक्सन1,96,2441,46,72334%
हुंडई क्रेटा1,84,0831,76,8124%
मारुति अर्टिगा1,81,7831,74,1704%
मारुति स्विफ्ट1,70,8041,61,8956%
महिंद्रा स्कॉर्पियो1,64,2221,50,9299%
मारुति ब्रेजा1,63,9741,72,617-5%
मारुति वैगनआर1,63,1091,81,276-10%
टाटा पंच1,63,0031,78,853-9%
मारुति फ्रोंक्स1,56,8231,52,5473%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3

Citroen C3

₹ 4.95 - 7.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai New Exter

Hyundai New Exter

₹ 5.5 - 9.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।

ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।

इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इस कार के वैन सेगमेंट के चलते स्कूल वैन, हॉस्पिटल और कमर्शियली पैसेंजर लाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।