Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Eeco Sales 12327 Unit in May 2025
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, मई में बिना शोर किए 12327 लोगों ने खरीद डाला; कीमत ₹5.70 लाख

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, मई में बिना शोर किए 12327 लोगों ने खरीद डाला; कीमत ₹5.70 लाख

संक्षेप:

ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। पिछले महीने इसकी 12,327 यूनिट बिकीं। जबकि सालभर पहले ये आंकड़ा 10,960 यूनिट का था। इस यूटिलिटी वैन को 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपए है।

Jun 03, 2025 07:46 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी इंडिया एक बार फिर गाड़ी बेचने के मामले में देश की नंबर-1 कंपनी बनकर सामने आई है। मारुति ने पिछले महीने यानी मई में कुल 180,077 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में उसने 174,551 गाड़ियां बेची थीं। यानी सालाना आधार पर कंपनी को 3% की ग्रोथ मिली। कंपनी की सेल्स में वैन सेगमेंट की ईको का अहम रोल रहा। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। पिछले महीने इसकी 12,327 यूनिट बिकीं। जबकि सालभर पहले ये आंकड़ा 10,960 यूनिट का था। इस यूटिलिटी वैन को 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मारुति ईको की सेल्स की बात करें तो ये हर महीने शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, मई में पिछले 7 महीने का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.69 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नवंबर 2024 में इसकी 10,589 यूनिट, दिसंबर 2024 में इसकी 11,678 यूनिट, जनवरी 2025 में इसकी 11,250 यूनिट, फरवरी 2025 में इसकी 11,493 यूनिट, मार्च 2025 में इसकी 10,409 यूनिट, अप्रैल 2025 में इसकी 11,438 यूनिट और मई 2025 में इसकी 12,327 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:EV पॉलिसी 2.0 को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ

न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:फिर पूरे नंबर से पास हुईं इस कंपनी की SUVs, मई में 84000 गाड़ी बेच डालीं

ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।