₹5.18 लाख की 7-सीटर पर ₹42,500 की छूट, कीमत घटकर इतनी रह गई; हर महीने 11000 लोख खरीद रहे

₹5.18 लाख की 7-सीटर पर ₹42,500 की छूट, कीमत घटकर इतनी रह गई; हर महीने 11000 लोख खरीद रहे

संक्षेप:

देश के वैन सेगमेंट में मारुति सुजुकी का एकतरफा दबदबा है। उसकी ईको हर महीने 11 हजार से ज्यादा ग्राहकों के साथ अपनी बिक्री का दम दिखा रही है। अब दिवाली के मौके पर इस कार पर 7-सीटर कार पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल, इस महीने इसे खरीदने पर ग्राहकों को 42,500 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।

Oct 15, 2025 02:25 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

देश के वैन सेगमेंट में मारुति सुजुकी का एकतरफा दबदबा है। उसकी ईको हर महीने 11 हजार से ज्यादा ग्राहकों के साथ अपनी बिक्री का दम दिखा रही है। अब दिवाली के मौके पर इस कार पर 7-सीटर कार पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। दरअसल, इस महीने इसे खरीदने पर ग्राहकों को 42,500 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। बता दें कि नए GST 2.0 के बाद इसकी कीमत में 59,700 रुपए तक की टैक्स कटौती हुई है। पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,66,500 रुपए थी, जो अब 48,400 रुपए की कटौती के साथ 5,18,100 रुपए हो गई है। चलिए इसकी नई कीमतों को देखते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
देश की सबसे सस्ती कार, कीमत ₹3.50 लाख भी नहीं! अब कंपनी दे रही ₹47,500 की छूट

ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
12.3-इंच स्क्रीन और लेवल 2 ADAS, न्यू वेन्यू के कई फीचर्स हुए कन्फर्म

इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.58 लाख रुपए तक हैं। वहीं, 7-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।