Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Eeco recorded an impressive 25pc year-over-year growth in Nov 2025, check all details
बिना शोर किए 13,200 लोगों ने ली ये 7-सीटर कार, कीमत मात्र ₹5.20 लाख; 27 किमी. का माइलेज देख बिजनेसमैन भी इसके फैन

बिना शोर किए 13,200 लोगों ने ली ये 7-सीटर कार, कीमत मात्र ₹5.20 लाख; 27 किमी. का माइलेज देख बिजनेसमैन भी इसके फैन

संक्षेप:

नवंबर 2025 में मारुति ईको (Maruti Eeco) ने शानदार वापसी की है। इसकी बिक्री में 25% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। पिछले महीने इसको 13,200 लोगों ने खरीदा है। बड़ी फैमिली हो या ट्रांसपोर्ट के लिए इसका यूज करने वाला व्यापारी, हर कोई इसका फैन है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Dec 14, 2025 12:09 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
ये भी पढ़ें:2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडल

मारुति सुजुकी की ईको (Eeco) एक बार फिर साबित कर रही है कि किफायती और भरोसेमंद गाड़ियां भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद क्यों बनी रहती हैं। नवंबर 2025 में मारुति ईको (Maruti Eeco) ने साल-दर-साल (YoY) आधार पर 25 प्रतिशत की दमदार ग्रोथ दर्ज की है, जो इसे सेगमेंट की मजबूत कारों में शामिल करती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 520900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बिक्री के आंकड़े क्या कहते हैं?

नवंबर 2024 में जहां मारुति ईको (Maruti Eeco) की 10,589 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं नवंबर 2025 में इसकी बिक्री बढ़कर 13,200 यूनिट्स तक पहुंच गई। यह साफ संकेत है कि ईको (Eeco) की डिमांड लगातार बढ़ रही है, खासतौर पर उन ग्राहकों के बीच जो कम बजट में ज्यादा उपयोगिता चाहते हैं।

मारुति ईको की बिक्री रिपोर्ट

महीना बिक्री संख्या
जून 20259,340
जुलाई 202512,341
अगस्त 202510,785
सितंबर 202510,035
अक्टूबर 202513,573
नवंबर 202513,200

चार्ट में देखने से पता चलता है कि इस कार की बिक्री लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले 6 महीने में सबसे कम बिक्री भी 9340 यूनिट की हुई थी, जो इसकी भारी भरकम डिमांड को दर्शाता है।

क्यों बढ़ रही मारुति ईको की डिमांड?

मारुति ईको (Maruti Eeco) की लोकप्रियता के पीछे कई ठोस वजहें हैं। इसमें किफायती कीमत और कम बजट में 5-सीटर और 7-सीटर का विकल्प मिल जाता है। वहीं, इसकी कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट भी ग्राहकों को अपनी ओर खींचता है। इसके साथ ही मारुति की भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क भी मिलती है। ईको की हमेशा डिमांड में रहने की सबसे बड़ी वजह इसका कॉमर्शियल और फैमिली दोनों के लिए (परफेक्ट स्कूल वैन, एम्बुलेंस, कार्गो और फैमिली यूज) सेट हो जाना है।

छोटे कारोबारियों की पहली पसंद

ईको (Eeco) खासतौर पर छोटे कारोबारियों, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स और टैक्सी सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। इसका सिंपल डिजाइन, मजबूत इंजन और कम खर्च इसे रोजमर्रा के काम के लिए आदर्श बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:2026 में मारुति लॉन्च करेगी ये 4 धांसू कार, जनवरी में आएगा पहला मॉडल

आगे भी जारी रह सकती है ग्रोथ

जिस तरह नवंबर 2025 में मारुति ईको (Maruti Eeco) ने 25% की शानदार YoY ग्रोथ दिखाई है, उससे साफ है कि आने वाले महीनों में भी इसकी बिक्री मजबूत बनी रह सकती है। बढ़ती कॉमर्शियल जरूरतें और CNG वाहनों की डिमांड ईको (Eeco) को लगातार फायदा पहुंचा रही हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।