
26Km का माइलेज, 6 एयरबैग की सेफ्टी, कीमत ₹5.18 लाख; इस 7-सीटर को गुपचुप 11899 लोगों ने खरीदा
मारुति सुजुकी के लिए उसकी 7-सीटर ईको का जादू लगातर चल रही है। पिछले महीने यानी दिसंबर में इस कार की 11,899 यूनिट बिकीं। GST 2.0 ने इस कार की कीमत में बड़ी कटौती की है। बता दें कि ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है।
मारुति सुजुकी के लिए उसकी 7-सीटर ईको का जादू लगातर चल रही है। पिछले महीने यानी दिसंबर में इस कार की 11,899 यूनिट बिकीं। GST 2.0 ने इस कार की कीमत में बड़ी कटौती की है। पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,66,500 रुपए थी, जो अब घटकर 5,18,100 रुपए हो गई है। यानी इसके बेस वैरिएंट में 48,400 रुपए या 8.54% की कटौती हुई है। इस यूटिलिटी वैन को 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है।






न्यू मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Gravite
₹ 6 - 9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,18,100 रुपए है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




