हाथों-हाथ नहीं मिलेगी मारुति ई-विटारा, बुक के इतने दिन बाद मिलेगी डिलिवरी; सामने आया वेटिंग पीरियड
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बैटरी और बैटरी सब्सक्रिप्शन दोनों ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। यानी इसमें BaaS का ऑप्शन भी मिलेगा। ई-विटारा को 3 वैरिएंट डेल्टा, जेटा और अल्फा में खरीद पाएंगे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बैटरी और बैटरी सब्सक्रिप्शन दोनों ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। यानी इसमें BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) का ऑप्शन भी मिलेगा। ई-विटारा को 3 वैरिएंट डेल्टा, जेटा और अल्फा में खरीद पाएंगे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, MG ZS EV, टोयोटा ईबेला, MG विंडसर जैसे मॉडल से होगा। ऐसे में आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब यहां पर इसका वेटिंग पीरियड भी जान लीजिए।






मारुति सुजुकी ई विटारा तीन वैरिएंट में आती है। जिसमें डेल्टा, जेटा और अल्फा शामिल हैं। ऐसे में डीलरशिप सोर्स के मुताबिक, इनसभी वैरिएंट्स के लिए 6 से 8 सप्ताह (लगभग 1.5 से 2 महीने) का स्टैंडर्ड वेटिंग पीरियड है। ई-विटारा 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें आर्कटिक व्हाइट, ब्लूइश ब्लैक, ग्रैंडियर ग्रे, लैंड ब्रीज, ऑपुलेंट रेड और स्प्लेंडिड सिल्वर शामिल है। इनमें से ऑपुलेंट रेड और ब्लूइश ब्लैक कलर्स का वेटिंग पीरियड ज्यादा है, जो 2 महीने (8 सप्ताह) तक है। जबकि दूसरे कलर्स के लिए आपको लगभग 1.5 महीने (6 सप्तहा तक) इंतजार करना होगा। नेक्सा ब्लू और ब्लूइश ब्लैक को छोड़कर, सभी कलर डुअल-टोन रूफ के साथ मिल सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 10.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस बात का भी ध्यान रहे कि वेटिंग पीरियड जगह के हिसाब से अलग हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कस्टमर्स जेटा या अल्फा ऑप्शन्स के मुकाबले एंट्री-लेवल डेल्टा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। डेल्टा ट्रिम में 49kWh का बैटरी पैक है जो फ्रंट-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 144hp और 193Nm प्रोड्यूस करता है। मिड-स्पेक जेटा और टॉप-स्पेक अल्फा वैरिएंट्स में बड़ा 61kWh का बैटरी पैक है जो 174hp/198Nm इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। 49kWh पैक के लिए ARAI-रेटेड रेंज 440km और 61kWh के लिए 543km है।
मारुति ई-विटारा वैरिएंट वाइज फीचर्स
1. मारुति ई-विटारा डेल्टा वैरिएंट (बैटरी पैक: 49kWh)
रेगुलर कीमत: 15.99 लाख रुपए
BaaS कीमत: 10.99 लाख + 3.99 रुपए प्रति किमी
10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
4 स्पीकर
रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
PM2.5 एयर फिल्टर
ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और स्नो ड्राइव मोड
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल: लो, मीडियम, हाई
7 एयरबैग
फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (IRVM)
टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB)
हिल होल्ड कंट्रोल
EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज
40:20:40 स्प्लिट के साथ रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीटें
कीलेस एंट्री
पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
ऑटो-फोल्ड फंक्शन के साथ पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs)
माउंटेड बटन के साथ टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील
फ्रंट और रियर सीट टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
12V चार्जिंग सॉकेट आगे के पैसेंजर
लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
फ्रंट डोर पर सॉफ्ट-टच ट्रिम
फ्रंट पैसेंजर सीटबैक पॉकेट
स्टोरेज स्पेस के साथ आगे का सेंटर आर्मरेस्ट
आगे और पीछे के सेंटर आर्मरेस्ट में कप होल्डर
ग्लव बॉक्स, केबिन, बूट, आगे के फुटवेल में LED लाइट
फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ ऑटो LED प्रोजेक्टर हेडलाइट
LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL)
LED फॉग लैंप
LED टेल-लाइट
एयरोडायनामिक इन्सर्ट के साथ 18-इंच के एलॉय व्हील
रूफ पर लगा स्पॉइलर
शार्क-फिन एंटीना
डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और वॉशर
ऑटोमैटिक वाइपर
2. मारुति ई-विटारा जेटा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
रेगुलर कीमत: 17.49 लाख रुपए
BaaS कीमत: 11.99 लाख + 4.39 रुपए प्रति किमी
डेल्टा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
वायरलेस फोन चार्जर
रियर पार्किंग कैमरा
पार्सल ट्रे
3. मारुति ई-विटारा अल्फा वैरिएंट (बैटरी पैक: 61kWh)
रेगुलर कीमत: 19.79 लाख रुपए
BaaS कीमत: 14.29 लाख + 4.39 रुपए प्रति किमी
जेटा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
लेवल 2 ADAS
360-डिग्री कैमरा
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
फिक्स्ड ग्लास पैन ऑन रूफ
8-स्पीकर्स इनफिनिटी साउंड सिस्टम के साथ सबवूफर
सेमी-लेदरेट सीट अपहोस्ट्री
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


