maruti e vitara including these 5 amazing electric suv are going to enter the market soon खरीदनी है नई इलेक्ट्रिक SUV तो बजट रखिए तैयार, मार्केट में जल्द एंट्री करने जा रही ये 5 धांसू EV; जानिए डिटेल्स, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti e vitara including these 5 amazing electric suv are going to enter the market soon

खरीदनी है नई इलेक्ट्रिक SUV तो बजट रखिए तैयार, मार्केट में जल्द एंट्री करने जा रही ये 5 धांसू EV; जानिए डिटेल्स

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। निकट भविष्य में नई ईवी एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 04:05 PM
share Share
Follow Us on
खरीदनी है नई इलेक्ट्रिक SUV तो बजट रखिए तैयार, मार्केट में जल्द एंट्री करने जा रही ये 5 धांसू EV; जानिए डिटेल्स

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां आने वाले दिनों में कई नई ईवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 अपकमिंग ईवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा लॉन्च करने वाली है। इसमें 2 बैटरी पैक का ऑप्शन दिया जाएगा। मारुति ई विटारा सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। जबकि ईवी में लेवल-2 ADAS, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens EV

Kia Carens EV

₹ 20 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

Tata Harrier EV

टाटा मोटर्स अपनी धांसू एसयूवी हैरियर के इलेक्ट्रिक वैरिेएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा हैरियर ईवी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। ईवी में 75kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक होगा जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा चलेगी।

ये भी पढ़ें:नए अवतार में लॉन्च होने की तैयारी कर रही जीप कंपास, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Kia EV6 Facelift

किआ भी EV6 के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ईवी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस भी किया गया था। अपडेटेड ईवी में 84kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। जबकि केबिन में नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फिंगरप्रिंट रीडर जैसे अपग्रेड मिलेंगे।

Mahindra XUV 3XO EV

महिंद्रा आने वाले महीनों में XUV 3XO EV लॉन्च करने की उम्मीद कर रही है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV में 2 बैटरी दिए जाने की संभावना है। ईवी का मार्केट में मुकाबला टाटा पंच EV के साथ होगा। बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO EV को लगातार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा रहा है।

MG Windsor EV LR

एमजी आने वाले महीनों में 3 नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहा है जिसमें साइबरस्टर, इलेक्ट्रिक रोडस्टर, और M9 MPV शामिल हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को विंडसर ईवी का एक नया वैरिएंट भी मिलेगा जो 50 kWh के बड़े बैटरी पैक की बदौलत 460 किमी तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।