ब्रेजा और जिम्नी के बाद अब महंगी हुई Maruti Suzuki की यह SUV, 20 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV e Vitara की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। मारुति ई विटारा के एंट्री-लेवल डेल्टा वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Maruti Suzuki eVitara
मारुति सुजुकी ई विटारा
Maruti Suzuki Jimny
केवल
16,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी कस्टमर्स को एक के बाद एक झटके दे रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी ब्रेजा, जिम्नी और बलेनो को महंगा किया है। इसी बीच अब कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV e Vitara की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। यह जानकारी कारवाले ने दी है। कंपनी ने कीमतों में यह बदलाव लागू भी कर दिया है। यह प्राइस रिविजन उस बड़ी कीमत बढ़ोतरी का हिस्सा है, जिसकी अनाउंसमेंट मारुति सुजुकी ने पिछले महीने कई मॉडलों के लिए की थी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल86,500/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus NX
₹ 67.59 - 74.5 लाख
EMI केवल88,400/ माह
अपनी EMI जानें

डेल्टा वेरिएंट हुआ 20 हजार रुपये महंगा

मारुति ई विटारा के एंट्री-लेवल डेल्टा वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अब इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके मिड-स्पेक जीटा वेरिएंट की कीमत में 15 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत अब 17.94 लाख रुपये है। राहत की बात यह है कि e Vitara के अल्फा और अल्फा ड्यूल-टोन समेत बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब 16.19 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत

प्राइस में लेटेस्ट रिविजन के बाद ई विटारा की कीमत अब 16.19 लाख रुपये से शुरू होकर 20.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यानी ग्राहकों को अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी होगी। e Vitara की कीमत में यह लॉन्च के बाद दूसरी बढ़ोतरी है। मारुति सुजुकी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को इसी साल फरवरी में भारतीय बाजार में उतारा था। इससे पहले जून 2026 में भी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जब e Vitara के चुनिंदा वेरिएंट 30,000 रुपये तक महंगे हुए थे।

महंगी हुई ब्रेजा, जिम्नी और बलेनो

कंपनी ने ब्रेजा के सेलेक्टेड वेरिएंट्स को महंगा किया है। ब्रेजा LXi CNG, ZXi CNG और ZXi CNG ड्यूल-टोन वेरिएंट अब 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इन तीनों वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी की गई है। ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिम्नी की बात करें, तो इसके Zeta और Alpha दोनों वेरिएंट 15 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। कंपनी की मैनुअल, ऑटोमैटिक, मोनो-टोन और ड्यूल-टोन सभी ऑप्शन्स के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस प्राइस हाइक के बाद मारुति सुजुकी जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत अब 12.54 लाख रुपये से शुरू होकर 14.67 लाख रुपये तक जाती है।

बलेनो की जहां तक बात है, तो बलेनो के टॉप-स्पेक अल्फा पेट्रोल MT और अल्फा पेट्रोल AMT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एंट्री-लेवल सिग्मा वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी ₹5.99 लाख में उपलब्ध है। इसके बाद जीटा (Zeta) पेट्रोल MT, जीटा पेट्रोल AMT और जीटा CNG वेरिएंट आते हैं। इन तीनों की कीमत को 15 हजार रुपये बढ़ाया गया है। वहीं, डेल्टा पेट्रोल MT, डेल्टा पेट्रोल AMT और डेल्टा CNG वेरिएंट अब 7,500 रुपये महंगे हो गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़ब्रेजा के बाद अब महंगी हुई मारुति की यह SUV, 20 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत