इन 5 मारुति कारों की डिमांड सबसे ज्यादा, बना डालीं 23 लाख यूनिट; कीमत ₹5.78 लाख से शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, हिसाशी टेकुची ने कहा, दुनिया भर में बहुत कम कंपनियां ऐसी हैं जो किसी एक देश में इतनी बड़ी मात्रा में प्रोडक्शन कर पाई हैं। यह उपलब्धि एक ऐसे ऑटोमोबाइल ईकोसिस्टम का नतीजा है जिसे साढ़े चार दशकों से बहुत सावधानी से तैयार किया गया है।

Maruti Dzire, Fronx, Swift, Ertiga and Baleno top 5 production models
Maruti Suzuki Fronx
केवल
9,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में 2.34 मिलियन (23 लाख 4 हजार) पैसेंजर गाड़ियों का प्रोडक्शन किया। ये कंपनी के लिए अब तक का सबसे ज्यादा सालाना प्रोडक्शन वॉल्यूम भी है। यह FY25 के 2.1 मिलियन (21 लाख) यूनिट के मुकाबले 11.66% की बढ़ोतरी है। मारुति सुजुकी की डिजायर, फ्रोंक्स, स्विफ्ट, अर्टिगा और बलेनो जैसे मॉडल्स इस साल सबसे ज्यादा प्रोडक्शन किए गए मॉडल्स थे। इनमें से हर एक ने 2 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,900/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें

मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, हिसाशी टेकुची ने कहा, “दुनिया भर में बहुत कम कंपनियां ऐसी हैं जो किसी एक देश में इतनी बड़ी मात्रा में प्रोडक्शन कर पाई हैं। यह उपलब्धि एक ऐसे ऑटोमोबाइल ईकोसिस्टम का नतीजा है जिसे साढ़े चार दशकों से बहुत सावधानी से तैयार किया गया है।”

मारुति की मोस्ट प्रोडक्शन कारों की कीमतें
मॉडलएक्स-शोरूम कीमतें
स्विफ्ट5,78,900 रुपए
बलेनो5,98,900 रुपए
डिजायर6,25,600 रुपए
फ्रोंक्स6,84,900 रुपए
अर्टिगा8,80,000 रुपए

मारुति सुजुकी का यह रिकॉर्ड प्रोडक्शन वॉल्यूम ऐसे समय में आया है जब भारत में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री साल-दर-साल 8% बढ़कर 4.7 मिलियन (47 लाख) यूनिट के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। इसकी मुख्य वजह सितंबर 2025 में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में की गई कटौती थी। मारुति सुजुकी ने FY26 में एक्सपोर्ट वॉल्यूम में भी साल-दर-साल 34% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 447,000 गाड़ियों तक पहुंच गया।

टेकुची ने कहा, "यह ईकोसिस्टम मौजूदा सरकार के पॉलिसी माहौल से भी मजबूत हुआ है। जैसे कि GST 2.0 की शुरुआत, जिसने बाजार के भरोसे को बढ़ाया और एक अहम समय पर मांग को भी बढ़ाया, जिससे हम रिकॉर्ड संख्या में यूनिट का प्रोडक्शन कर पाए।" मारुति सुजुकी के अभी चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चल रहे हैं। इसमें एक गुरुग्राम, एक मानेसर, एक हरियाणा के खरखौदा और एक गुजरात के हंसलपुर में स्थित है। इन सभी प्लांट की कुल सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 2.4 मिलियन (24 लाख) यूनिट की है।

अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने की रणनीति के तहत, भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी ने गुजरात के साणंद में खोराज औद्योगिक एस्टेट में अपने 5वें मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जमीन की पहचान कर ली है। पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद इस नए प्लांट की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट होगी।

मारुति सुजुकी अभी घरेलू और एक्सपोर्ट बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए 17 मॉडल्स के 650 से ज्यादा वैरिएंट का प्रोडक्शन करती है। इस जापानी कार बनाने वाली कंपनी ने FY31 तक अपने प्रोडक्शन को बढ़ाकर 4 मिलियन (40 लाख) यूनिट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। टेकुची ने कहा, "हमारी मूल कंपनी, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन का भारत की विकास गाथा में गहरा विश्वास और साथ ही भारत को एक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने पर बढ़ता जोर हमें हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर लगभग 40 लाख यूनिट प्रति वर्ष तक पहुंचाना है।"

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़मारुति की इन 5 कारों की डिमांड सबसे ज्यादा, कंपनी ने बना डालीं 23 लाख यूनिट