ये CNG कार हर महीने 11277 लोग खरीद रहे; 33Km माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी और कीमत सिर्फ ₹6.25 लाख
मारुति डिजायर देश की नंबर-1 कार है। पिछले कुछ महीने से ये सेडान देश की सभी कारों पर भारी पड़ रही है। इसकी कामयाबी में इसके CNG वैरिएंट की बिक्री का बड़ा हिस्सा शामिल है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 में डिजायर के CNG वैरिएंट की 1,35,330 यूनिट बिकीं। यानी इसे हर महीने औसतन 11,277 ग्राहकों ने खरीदा।

मारुति सुजुकी डिजायर देश की नंबर-1 कार है। पिछले कुछ महीने से ये सेडान देश की सभी कारों पर भारी पड़ रही है। इसकी कामयाबी में इसके CNG वैरिएंट की बिक्री का बड़ा हिस्सा शामिल है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 में डिजायर के CNG वैरिएंट की 1,35,330 यूनिट बिकीं। यानी इसे हर महीने औसतन 11,277 ग्राहकों ने खरीदा। डिजायर CNG की कमर्शियल व्हीकल यानी टैक्सी सेगमेंट में जमकर डिमांड है। दरअसल, इसका माइलेज 33.73 km/kg है। डिजायर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 625,600 रुपए है। जबकि, इसके CNG वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 803,100 रुपए है।
मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। इसकी शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में खरीद सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
Hyundai Aura
₹ 6 - 8.54 लाख
Tata Tigor
₹ 5.55 - 8.84 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
डिजायर 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.73 km/kg है। डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं।
यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसे GNCAP और BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


