अंगद की तरह पैर जमाकर खड़ी ये कार, सितंबर में एक बार फिर बनी नंबर-1; लोग इसे नाम से ही खरीद रहे

अंगद की तरह पैर जमाकर खड़ी ये कार, सितंबर में एक बार फिर बनी नंबर-1; लोग इसे नाम से ही खरीद रहे

संक्षेप:

मारुति डिजायर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। दरअसल, सेडान सेगमेंट में इसका दबदबा सालों से बना है। पिछले महीने यानी सितंबर में ऐसा ही देखने को मिला। पिछले 2-3 महीने से देश की नंबर-1 कार बनने वाली डिजायर अब नंबर-2 पर आ गई। हालांकि, इसकी सालाना डिमांड में 85% की ग्रोथ देखने को मिली।

Oct 09, 2025 02:45 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति डिजायर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। दरअसल, सेडान सेगमेंट में इसका दबदबा सालों से बना हुआ है। पिछले महीने यानी सितंबर में ऐसा ही देखने को मिला। पिछले 2-3 महीने से देश की नंबर-1 कार बनने वाली डिजायर अब नंबर-2 पर आ गई। हालांकि, इसकी सालाना डिमांड में 85% की दमदार ग्रोथ देखने को मिली। ये मारुति की अकेली ऐसी कार रही जिसकी 20 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। नए GST 2.0 से इसकी कीमत में टैक्स की बड़ी कटौती हुई है, तो इसे खरीदना और भी सस्ता हो गया है। इसके बेस वैरिएंट LXI की पुरानी कीमत 6,83,999 रुपए थी, जो अब घटकर 6,25,600 रुपए हो गई है। यानी इसके 58,399 रुपए की कटौती हुई है। चलिए पिछले महीने की टॉप-10 कारों को देखते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
टॉप-10 कार मॉडल सेल्स सितंबर 2025
मॉडलसितंबर 2025सितंबर 2024YoY ग्रोथ %
टाटा नेक्सन22,57311,47097%
मारुति डिजायर20,03810,85385%
हुंडई क्रेटा18,86115,90219%
महिंद्रा स्कॉर्पियो18,37214,43827%
टाटा पंच15,89113,71116%
मारुति स्विफ्ट15,54716,241-4%
मारुति वैगनआर15,38813,33915%
मारुति फ्रोंक्स13,76713,874-1%
मारुति बलेनो13,17314,292-8%
मारुति अर्टिगा12,11517,441-31%
,

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.84 - 10.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 6.3 - 11.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Aura

Hyundai Aura

₹ 6.54 - 9.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
read moreये भी पढ़ें:
वैगनआर और बलेनो हाथ मलती रह गईं, नंबर-1 का ताज इस कार के सिर सजा

मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

नई डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।

डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
अर्टिगा की निकल गई हेकड़ी! फाइनली इस 7-सीटर ने नंबर-1 की पोजीशन हथिया ली

नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। न्यू डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार भी है जिसे ग्लोबल NCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

मारुति डिजायर की GST 2.0 के बाद की नई कीमतें

मारुति डिजायर वैरिएंट वाइज नई कीमतें
1.2L Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
LXIRs. 6,83,999-Rs. 58,399Rs. 6,25,600-8.54%
VXIRs. 7,84,000-Rs. 66,900Rs. 7,17,100-8.53%
ZXIRs. 8,94,000-Rs. 76,300Rs. 8,17,700-8.53%
ZXI PlusRs. 9,69,000-Rs. 82,700Rs. 8,86,300-8.53%
1.2L Petrol-Auto (AMT)
VXIRs. 8,34,000-Rs. 71,900Rs. 7,62,100-8.62%
ZXIRs. 9,44,000-Rs. 81,300Rs. 8,62,700-8.61%
ZXI PlusRs. 10,19,000-Rs. 87,700Rs. 9,31,300-8.61%
1.2L CNG-Manual
VXIRs. 8,79,000-Rs. 75,900Rs. 8,03,100-8.63%
ZXIRs. 9,89,000-Rs. 85,300Rs. 9,03,700-8.62%


,
Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।