Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Dominate Tata, Hyundai And Toyota In CNG Car Sales FY2025
इस कंपनी की CNG कारों का माइलेज 35Km, एक साल में 5.91 लाख खरीद चुके; टाटा, हुंडई आसपास भी नहीं

इस कंपनी की CNG कारों का माइलेज 35Km, एक साल में 5.91 लाख खरीद चुके; टाटा, हुंडई आसपास भी नहीं

संक्षेप:

जब बात CNG कारों की होती है तब मारुति सुजुकी इंडिया लिस्ट में सबसे आगे नजर आती है। इसकी दो वजह हैं। पहली ये कि कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा CNG कार हैं। दूसरा ये कि किसी भी दूसरी कंपनी की तुलना में इनका माइलेज सबसे ज्यादा होता है।

Dec 05, 2025 02:20 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जब बात CNG कारों की होती है तब मारुति सुजुकी इंडिया लिस्ट में सबसे आगे नजर आती है। इसकी दो वजह हैं। पहली ये कि कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा CNG कार हैं। दूसरा ये कि किसी भी दूसरी कंपनी की तुलना में इनका माइलेज सबसे ज्यादा होता है। यही वजह है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 मारुति की CNG कारों के सामने दूसरी सभी बड़ी कंपनियां सेल्स में काफी पीछे रहीं। कंपनी ने लगभग 6 लाख CNG कार बेच डालीं। दूसरी तरफ, अन्य सभी कंपनियां मिलकर भी इससे दोगुना से ज्यादा पीछे रह गईं। चलिए का बार इनके सेल्स फिगर को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
CNG फोर-व्हीलर सेल्स FY2025
रैंककंपनीCNG यूनिट
1मारुति सुजुकी591,730
2टाटा139,460
3हुंडई79,267
4टोयोटा28,089
टोटल838,546

फाइनेंशियल ईयर 2025 की CNG फोर-व्हीलर सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी ने 591,730 CNG कार बेचीं। जबकि, टाटा ने 139,460 CNG कार, हुंडई ने 79,267 CNG कार और टोयोटा ने 28,089 CNG कार बेचीं। इस तरह इन तीनों कंपनियों ने मिलाकर 838,546 CNG कार बेचीं। बता दें कि मारुति के CNG पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, फ्रोंक्स, डिजायर, अर्टिगा, ब्रेजा, विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा जैसे कई मॉडल शामिल हैं। चलिए आपको मारुति की बेस्ट माइलेज CNG कारों के बारे में बताते हैं।

1. maruti suzuki Celerio (माइलेज: 35.60 Km/Kg)
सेलेरियो में नया K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा है। कार के अंदर फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन दिया है। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। सीट और अपहोल्स्ट्री मेटेरियल बेसिक है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट के साथ कुल 12 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:लॉन्च के 2 महीने में ही इस कंपनी ने टेस्ला, ऑडी, BMW, मर्सिडीज को चटा दी धूल!

2. Maruti Suzuki Wagon R (माइलेज: 34.05 Km/Kg)
पिछले कई महीनों से वैगनआर मारुति की मोस्ट सेलिंग कार है। मारुति की वैगनआर हैचबैक 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह CNG (1.0L) में 34.05km और Petrol AGS (1.0L) में 25.19kmpl का माइलेज देती है। इसमें पहले की तुलना में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई वैगनआर में हिल होल्ड असिस्ट (स्टैंडर्ड), 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सिक्योरिटी अलार्म, फ्रंट फॉग लैंप, बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक सहित 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे।

3. Maruti Suzuki Dzire (माइलेज: 33.73 Km/Kg)
मारुति डिजायर में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो CNG मोड पर 70hp की पावर 102Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड MT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं, इसका माइलेज 33.73 km/kg है। इसके CNG टैंक की कैपेसिटी 55 लीटर है। मारुति डिजायर के CNG वैरिएंट को VXi और ZXi में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8.74 लाख रुपए से 9.84 लाख रुपए तक है। इसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ें:हाइब्रिड कार बेचने में मारुति छूटी पीछे, इस कंपनी ने 82,848 कार बेच डालीं

4. Maruti Suzuki Swift (माइलेज: 32.85 Km/Kg)
कंपनी ने न्यू जेन स्विफ्ट में एकदन नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड Z-सीरीज पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है। यह 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क पैदा जनरेट करा है। इसने 4-सिलेंडर K-सीरीज यूनिट को रिप्लेस किया है। नए इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीसियंसी 32.85 किमी/किलोग्राम तक है। स्विफ्ट CNG की कीमतों की बात करें तो इसे 3 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसके Vxi CNG की एक्स-शोरूम कीमत 819,500 रुपए, Vxi (O) CNG की एक्स-शोरूम कीमत 846,501 रुपए और Zxi CNG की एक्स-शोरूम कीमत 919,500 रुपए है।

5. Maruti Suzuki Alto 800 (माइलेज: 31.59 Km/Kg)
इस बजट कार में BS6 नॉर्म्स से लैस 0.8-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसको CNG मोड पर चलाने में यह इंजन 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का टॉर्क देता है। मारुति ऑल्टो 800 की फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के कनेक्ट हो सकता है। इसमें कीलैस एंट्री और फ्रंट पावर विंडो भी है। इसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।