मारुति की इस कार को नहीं मिल रहे ग्राहक, अब स्टॉक खत्म करने ₹4.25 लाख का डिस्काउंट; इतने में मिल रही

Mar 07, 2026 10:48 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों के लिए मार्च डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने सियाज पर 4.25 लाख रुपए का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, कंपनी ने इस कार को अप्रैल 2025 में बंद कर दिया था। जिसके बाद से इसका प्रोडक्शन नहीं हुआ।

मारुति की इस कार को नहीं मिल रहे ग्राहक, अब स्टॉक खत्म करने ₹4.25 लाख का डिस्काउंट; इतने में मिल रही

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कारों के लिए मार्च डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने सियाज पर 4.25 लाख रुपए का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, कंपनी ने इस कार को अप्रैल 2025 में बंद कर दिया था। जिसके बाद से इसका प्रोडक्शन नहीं हुआ। ऐसे में अब कई डीलर्स के पास इसका कुछ स्टॉक बचा हुआ है। पिछले कई महीनों से इसकी सेल्स 00 रही है। ऐसे में कंपनी इसका स्टॉक खत्म करने के लिए अब पूरे 4.25 लाख का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ये डिस्काउंट कार के सभी वैरिएंट पर मिलेगा। बता दें कि सियाज का बचा हुआ स्टॉक मॉयल ईयर 2025 या उससे पुराना होगा। कंपनी ग्राहकों को 4 लाख रुपए का कंज्यूमर ऑफर दे रही है। वहीं, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस या 35 हजार का स्क्रैपेज बोनस चुनने का मौका मिलेगा। इस तरह इस कार पर कुल 4.24 लाख रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपए है। हालांकि, सियाज के कुछ वैरिएंट आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में अपनी इस लग्जरी सेडान सियाज को नए सेफ्टी अपडेट किए थे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे। नए वैरिएंट को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में लॉन्च किया गया है।

सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

मारुति ने सियाज में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है। यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेगा। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेडान में पैसेंजर पहले से ज्यादा सेफ रहेंगे।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।