Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Ciaz get discount upto Rs. 1.30 lakh in december 2025, check all details
स्टॉक खत्म होने से लपक लें ये कार, वरना पछताएंगे; अभी लेने पर ₹1.30 लाख की भारी छूट

स्टॉक खत्म होने से लपक लें ये कार, वरना पछताएंगे; अभी लेने पर ₹1.30 लाख की भारी छूट

संक्षेप:

दिसंबर 2025 में मारुति अपनी सियाज (Maruti Ciaz) कार पर धांसू डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी दिसंबर 2025 महीने में इस पर 1.30 लाख रुपये तक का बेनिफिट ऑफर कर रही है।जो लोग इस कार को खरीदना चाहते हैं, वे ग्राहक स्टॉक खत्म होने से पहले उठा लें।

Dec 07, 2025 09:03 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

डिस्कॉन्टिन्यू होने के बाद भी मारुति सियाज (Maruti Ciaz) ग्राहकों के बीच चर्चा में है, क्योंकि कंपनी नहीं बल्कि डीलर खुद इसके बचे हुए स्टॉक पर 1.30 लाख रुपये तक के भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। अगर आप एक किफायती, आरामदायक और बड़ी सेडान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिसंबर 2025 आपके लिए एक गोल्डन मौका साबित हो सकता है। आइए जरा विस्तार से इसके डिस्काउंट ऑफर को जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:हाइब्रिड कार बेचने में मारुति छूटी पीछे, इस कंपनी ने 82,848 कार बेच डालीं

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.41 - 12.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Amaze

Honda Amaze

₹ 8.1 - 11.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Leapmotor T03

Leapmotor T03

₹ 8 - 12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्यों मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट?

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में सियाज (Ciaz) को धीरे-धीरे बाजार से हटाया है, लेकिन कई डीलरशिप्स के पास अभी भी इसका लिमिटेड स्टॉक मौजूद है। स्टॉक को जल्द क्लियर करने के लिए सभी वैरिएंट्स पर सीधी कैश डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।

1.30 लाख का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) सियाज (Ciaz) पर एक्सचेंज, लॉयल्टी या कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। ये सारी छूट एक ही पैकेज में मिल रहा है। यह मिड-साइज सेडान बाजार में होंडा सिटी (Honda City), हुंडई वरना (Hyundai Verna), स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) और फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) से मुकाबला करती है।

सियाज की कीमतें

मारुति सियाज की कीमतें 9.09 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 11.89 लाख रुपये तक जाती हैं। इतनी कम कीमत और इतनी भारी छूट मिलकर इसे अपने सेगमेंट में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाते हैं।

मारुति सियाज क्यों है बेहतरीन डील?

1- बड़ी और आरामदायक सेडान

मारुति सियाज (Ciaz) अपनी कैबिन स्पेस और फुटस्पेस के लिए काफी मशहूर रही है। फैमिली यूज के लिए यह कार हमेशा से टॉप चॉइस रही है।

2- स्मूद और विश्वसनीय इंजन

मारुति (Maruti) का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन रिफाइंड है, लंबी ड्राइव पर भी आरामदायक अनुभव देता है और मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम रखता है।

3- हाई माइलेज


मारुति सियाज (Ciaz) सेगमेंट में सबसे अच्छी माइलेज देने वाली कारों में शामिल रही है, जो आज भी इसे एक समझदार खरीद बनाता है।

ये भी पढ़ें:हाइब्रिड कार बेचने में मारुति छूटी पीछे, इस कंपनी ने 82,848 कार बेच डालीं

4- फीचर्स ठीक-ठाक, कीमत दमदार

फीचर्स में ये सिटी (City) या स्लाविया (Slavia) जितने हाई-टेक तो नहीं, लेकिन कीमत और अभी मिल रहा इस पर डिस्काउंट ऑफर कार की सबसे बड़ी ताकत है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।