
3 महीने से इस कार की नहीं बिकी एक भी यूनिट, अब कंपनी स्टॉक क्लियर करने दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट
पिछले 3 महीने से इसके बचे हुए स्टॉक की एक भी यूनिट नहीं बिकी। इसकी वजह ये भी हो सकती है कि शायद अब ग्राहक इसे नहीं खरीदना चाहते। ऐसे में कंपनी बचे स्टॉक को क्लियर करने के लिए 40,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा सियाज के सभी बचे हुए वैरिएंट पर मिलेगा।
मारुति सुजुकी के कुछ डीलर्स के पास लग्जरी सेडान सियाज का स्टॉक अभी भी बचा है। खास बात ये है कि कंपनी ने सियाज को अप्रैल 2025 में हमेशा के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, पिछले 3 महीने से इसके बचे हुए स्टॉक की एक भी यूनिट नहीं बिकी। इसकी वजह ये भी हो सकती है कि शायद अब ग्राहक इसे नहीं खरीदना चाहते। ऐसे में कंपनी बचे स्टॉक को क्लियर करने के लिए 40,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा सियाज के सभी बचे हुए वैरिएंट पर मिलेगा। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 9.09 लाख से 11.89 लाख रुपए तक हैं। बाजार में इसका मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और वोक्सवैगन वर्टूस से होता है।

मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
सियाज में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है। इसमें 3 नए डुअल टोन कलर ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे।
सियाज में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है। यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेगा। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेडान में पैसेंजर पहले से ज्यादा सेफ रहेंगे।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




