अप्रैल में बंद हो चुका इस कार का प्रोडक्शन, लेकिन डीलर्स के पास बचा है स्टॉक; नहीं मिल रहे ग्राहक
मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर सेल्स की डिटेल सामने आ गई है। कंपनी ने सभी सेगमेंट में दिसंबर 2025 की तुलना में शानदार सेल्स दर्ज की। हालांकि, उसके लिए एक सेगमेंट एक बार फिर निराशा के साथ आया। दरअसल, कंपनी की प्रीमियम सेडान सियाज का खाता नहीं खुला।

मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर सेल्स की डिटेल सामने आ गई है। कि कंपनी की दिसंबर में डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स 217,854 यूनिट की रही। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 178,248 यूनिट का था। कंपनी ने सभी सेगमेंट में दिसंबर 2025 की तुलना में शानदार सेल्स दर्ज की। हालांकि, उसके लिए एक सेगमेंट एक बार फिर निराशा के साथ आया। दरअसल, कंपनी की प्रीमियम सेडान सियाज का खाता नहीं खुला। सियाज के लिए ये लगातार पांचवां महीना है जब इसकी बिक्री जीरो यूनिट की रही। खास बात ये है कि कंपनी ने अप्रैल 2025 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था। हालांकि, कंपनी के कुछ नेक्सा डीलर्स के पास इसका स्टॉक बचा हुआ है, जो अभी भी खत्म नहीं हुआ है।






दरअसल, हर महीने सियाज का स्टॉक खत्म करने के लिए डीलर्स की तरफ से डिस्काउंट भी ऑफर किया जाता है। जिसके चलते ये 50,000 रुपए तक सस्ती भी मिल रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपए है। हालांकि, सियाज के कुछ वैरिएंट आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं। अब देखना खास होगा कि नए साल में सियाज की बची हुईं यूनिट कैसे खत्म होंगी, क्योंकि अब उसका मॉडल ईयर भी बदल चुका है। ऐसे में कंपनी इस पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में अपनी इस लग्जरी सेडान सियाज को नए सेफ्टी अपडेट किए थे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे। नए वैरिएंट को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में लॉन्च किया गया है।
सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।
सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।
मारुति ने सियाज में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है। यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेगा। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेडान में पैसेंजर पहले से ज्यादा सेफ रहेंगे।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




