आ रही 35 KMPL माइलेज वाली सबसे सस्ती हाइब्रिड कार, बन सकती है ऐसी पहली गाड़ी, जानिए क्या होगा खास
मारुति (Maruti) अपनी पहली और सबसे सस्ती स्ट्रॉन्ग सीरीज हाइब्रिड कार लाने की तैयारी में है और ये फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) होगी, जो करीब 35kmpl का माइलेज दे सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

जब भी किफायती और ज्यादा माइलेज वाली कारों की बात होती है, तो सबसे पहले नाम मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का आता है। अब कंपनी माइलेज के मामले में एक और बड़ा दांव खेलने जा रही है। खबर है कि मारुति (Maruti) अपनी पहली और सबसे सस्ती स्ट्रॉन्ग सीरीज हाइब्रिड (Strong Series Hybrid) कार लाने की तैयारी में है और ये फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) होगी, जो करीब 35kmpl का माइलेज दे सकती है। अगर यह सच हुआ, तो यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
आ रही मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड
पिछले कुछ हफ्तों में फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) के टेस्ट म्यूल्स कई बार सड़कों पर देखे गए हैं। खास बात यह है कि इन पर हाइब्रिड बैज साफ दिखाई दे रहा है। टेस्ट मॉडल में कुछ दिलचस्प चीजें भी दिखीं। जैसे कि इसमें रूफ पर सेंसर, रियर बंपर पर LIDAR यूनिट, रियर एक्सल में मैकेनिकल बदलाव देखने को मिला, यानी साफ है कि कंपनी इस कार को टेक्नोलॉजी के मामले में काफी एडवांस बनाने वाली है।
इसका खास हाइब्रिड सिस्टम?
इस फ्रोंक्स (Fronx) में रेगुलर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Strong Hybrid) नहीं, बल्कि सीरीज हाइब्रिड (Series Hybrid) (रेंज एक्सटेंडर) सिस्टम मिलेगा। आमतौर पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Strong Hybrid) में इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों पहियों को पावर देते हैं। लेकिन, सीरीज हाइब्रिड (Series Hybrid) में पहियों को सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर चलाएगी। पेट्रोल इंजन सिर्फ बैटरी चार्ज करने का काम करेगा। इससे ज्यादा माइलेज, सिंपल मैकेनिकल सेटअप, कम लागत, बेहतर एफिशिएंसी है।
यह सिस्टम 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन पर आधारित होगा, जो फिलहाल मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) और मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) में मिलता है। इन कारों में यह इंजन 81 bhp और 108 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हो सकती है। लेकिन, हाइब्रिड (Hybrid) सिस्टम के साथ माइलेज 35 kmpl से भी ज्यादा हो सकता है, जो इसे गेमचेंजर बना सकता है।
ADAS सिस्टम
फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) सिर्फ माइलेज तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें ADAS Level 2 मिल सकता है। इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control), लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग (Blind Spot Monitoring), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (Rear Cross Traffic Alert) और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा।
AWD सिस्टम
यह फुल 4x4 नहीं होगा, लेकिन स्लिपरी या खराब रास्तों पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देगा। यह सिस्टम काफी हद तक ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) जैसा हो सकता है।
लॉन्च कब होगी?
कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह कार 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
मुकाबला किनसे होगा?
यह अपने सेगमेंट में अलग पहचान बनाएगी, लेकिन संभावित प्रतिद्वंदी होंगे। इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO), टाटा नेक्सन (Tata Nexon), किआ सोनेट (Kia Sonet) और मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) से होगा।
क्या टोयोटा भी लाएगी इसका वर्जन?
संभावना है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) भी इसका बैज-इंजीनियर्ड वर्जन लॉन्च करे, ठीक वैसे ही जैसे वह टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर (Toyota Urban Cruiser Taisor) बेचती है, जो फ्रोंक्स (Fronx) पर आधारित है।
क्यों हो सकती है यह बड़ी गेमचेंजर?
इसमें 35 kmpl का माइलेज मिलेगा। इसके अलावा इसमें हाइब्रिड (Hybrid) टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसमें ADAS + AWD और मारुति का भरोसा भी मिलेगा।
किफायती कीमत की संभावना
अगर मारुति (Maruti) इसे सही कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह SUV सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है। अब सवाल यही है कि क्या 35 kmpl माइलेज वाली फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) भारत की अगली सुपरहिट SUV बनेगी?
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


