
34 किमी. का माइलेज, कीमत मात्र ₹4.69 लाख; अभी लेने पर अलग से ₹52,500 की छूट, ये साल की आखिरी बड़ी डील
जो लोग कम बजट में रिलायबल कार चाहते हैं, उन्हें अभी मारुति सेलेरियो पर बेस्ट डील मिल सकती है। जी हां, क्योंकि कंपनी अभी इस कार 52,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिससे सेलेरियो (Celerio) एक वैल्यू-फॉर-मनी कार बन जाती है। ये कार डेली सिटी राइड के लिए बेस्ट माइलेज कार है।
अगर आप दिसंबर में एक माइलेज-फ्रेंडली और बजट प्योर हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं, तो मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस महीने कंपनी अपनी पॉपुलर सेलेरियो (Celerio) पर 52,500 रुपये तक का आकर्षक डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसे खरीदना और भी किफायती हो जाता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ये पूरा फायदा किस तरह मिल रहा है?






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.64 - 7.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 4.26 - 6.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch Facelift
₹ 6 - 11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सभी वैरिएंट्स पर 52,500 रुपये का फायदा
मारुति (Maruti) इस बार सेलेरियो (Celerio) के सभी वैरिएंट्स (LXi से लेकर ZXi+ तक) पर बराबर ऑफर दे रही है। इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है, जो इसकी कीमत पर सीधे-सीधे 25,000 रुपये की कटौती है।
इसके अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है। अगर आप अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करते हैं, तो अतिरिक्त 15,000 रुपये की छूट मिलेगी या 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलता है। अगर आपकी पुरानी कार स्क्रैपिंग के लिए जाती है, तो यह बोनस 15,000 के बजाय 25,000 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा 2,500 रुपये तक अन्य ऑफर मिल रहा है। कुछ डीलर लेवल बेनिफिट्स और छोटे ऑफर्स अलग से मिल सकते हैं। इन सबको मिलाकर कुल बचत 52,500 रुपये तक हो जाती है।
सेलेरियो (Celerio) की कीमत
मारुति सेलेरियो (Maruti Celerio) की एक्स-शोरूम कीमतें 4.70 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 6.73 लाख तक जाती हैं। इस प्राइस रेंज में सेलेरियो (Celerio) भारत की सबसे किफायती और माइलेज-किंग हैचबैक में से एक है।
मारुति सेलेरियो क्यों है बेस्ट बजट कार?
मारुति सेलेरियो (Maruti Celerio) के खासियत की बात करें तो ये AMT (ऑटो गियर शिफ्ट) विकल्प के साथ आती है, जो ट्रैफिक में बेहद आरामदायक और फ्यूल इफिशिएंट रहती है। इसमें डुअलजेट 1.0L K-Series इंजन मिलता है, जो शानदार माइलेज देता है। इसमें 6-एयरबैग विकल्प (नए अपडेट्स के अनुसार) मिलते हैं। ये हल्की, कॉम्पैक्ट और शहर में चलाने के लिए बेहद आसान है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




