Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Celerio Dscounts Up To Rs 52,100 In November 2025
34Km के माइलेज वाली मारुति कार पर आया ₹52100 का डिस्काउंट, कीमत 4.69 लाख; 6 एयरबैग भी मिलेंगे

34Km के माइलेज वाली मारुति कार पर आया ₹52100 का डिस्काउंट, कीमत 4.69 लाख; 6 एयरबैग भी मिलेंगे

संक्षेप:

मारुति सुजुकी ने नवंबर के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। डिस्काउंट की लिस्ट में उसकी हाई माइलेज सेलेरियो भी शामिल है। इस कार पर कंपनी 52,200 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसके पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 26.68 km/l और CNG का 34.43 km/kg है।

Nov 12, 2025 04:18 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी ने नवंबर के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। डिस्काउंट की लिस्ट में उसकी हाई माइलेज सेलेरियो भी शामिल है। इस कार पर कंपनी 52,200 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इस सेविंग पैकेज में 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 4,200 रुपए तक के दूसरे डिस्काउंट शामिल हैं। सेलेरियो की कीमत 4.69 लाख से 6.72 लाख रुपए के बीच है। यं कंपनी की हाई माइलेज कार भी है। इसके पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 26.68 km/l और CNG का 34.43 km/kg है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सेलेरियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सेलेरियो में K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके LXI वैरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता। कंपनी के दावा के मुताबिक, इसका माइलेज 26.68 kmpl है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 5.64 - 7.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan New MPV

Nissan New MPV

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 5 - 8.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:डिजायर खरीदने का बढ़िया मौका, अक्टूबर की तुलना में डिस्काउंट को 4 गुना बढ़ाया

सेलेरियो में नया रेडिएंट फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलाइट यूनिट और फॉग लाइट केसिंग मिलता है। ब्लैक एक्सेंट वाला फ्रंट बंपर ङी दिया है। इसमें कुछ एलिमेंट एस-प्रेसो से भी लिए गए हैं। कार का साइड प्रोफाइल भी आउटगोइंग मॉडल की तुलना में पूरी तरह से अलग है। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील नए डिजाइन के साथ दिए हैं। पीछे की तरफ बॉडी कलर्ड रियर बंपर, फ्लुइड लुकिंग टेललाइट्स और एक कर्वी टेलगेट मिलता है।

सेलेरियो में स्पेस को बढ़ाया गया है। कार के अंदर फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन दिया है। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें:देश की सबसे सस्ती कारों में शामिल ये मॉडल, इस महीने मिल रहा ₹52100 का डिस्काउंट

कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट (फर्स्ट-इन सेगमेंट) के साथ इसमें कुल 12 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि नई सेलेरियो फ्रंटल-ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल पैसेंजर सेफ्टी जैसे सभी भारतीय सुरक्षा नियमों का पालन करती है। इसे कुल 6 कलर्स जैसे सॉलिड फायर रेड और स्पीडी ब्लू के साथ आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्निंग ग्रे, कैफीन ब्राउन, रेड और ब्लू में खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।