अभी ₹45,000 सस्ती पड़ रही मारुति की ये धाकड़ SUV, CNG वैरिएंट पर भी बंपर छूट; यहां देखें सारी डिटेल

Feb 10, 2026 02:17 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फरवरी 2026 में मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) पर बंपर छूट मिल रही है। ग्राहक इस कार पर ₹45,000 तक का फायदा ले सकते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अभी ₹45,000 सस्ती पड़ रही मारुति की ये धाकड़ SUV, CNG वैरिएंट पर भी बंपर छूट; यहां देखें सारी डिटेल

अगर आप फरवरी 2026 में एक भरोसेमंद और फ्यूल-एफिशिएंट कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मारुति ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs में शामिल ब्रेजा (Brezza) पर इस महीने ₹45,000 तक का कुल डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी ऑन-रोड कीमत काफी आकर्षक हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ब्रेजा पर कैसे मिल रहा है ₹45,000 तक का फायदा?

फरवरी 2026 में मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) पर मिलने वाला डिस्काउंट कई ऑफर्स को जोड़कर बनाया गया है। इनमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट / रूरल ऑफर शामिल है। हालांकि, डायरेक्ट कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन अगर आपके पास पुरानी कार है या आप स्क्रैपेज पॉलिसी का फायदा उठाते हैं, तो कुल लाभ ₹45,000 तक पहुंच सकता है। ध्यान रहे कि यह ऑफर वेरिएंट और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

मॉडलकंज्यूमर ऑफरएक्सचेंज/स्क्रैपेज/लॉयल्टी बोनसइंस्टीट्यूशनल/रूरल सेल्स ऑफर
ब्रेजा (P) – MT015,000/25,000/05,000/0
ब्रेजा (P) – AT015,000/25,000/05,000/0
ब्रेजा (CNG)015,000/25,000/05,000/0

मारुति ब्रेजा क्यों है इतनी पॉपुलर?

मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) भारतीय ग्राहकों के बीच लंबे समय से पसंद की जाने वाली SUV रही है। इसकी सबसे बड़ी वजहें दमदार और भरोसेमंद पेट्रोल इंजन, शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट है।

मारुति सुजुकी का बड़ा सर्विस नेटवर्क

मारुति ब्रेजा (Brezza) में 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्मूद ड्राइविंग के साथ-साथ डेली के इस्तेमाल के लिए काफी संतुलित माना जाता है।

फीचर्स और सेफ्टी में भी आगे

मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉएड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा (टॉप वेरिएंट में) जैसे फीचर्स मिलते हैं। यही वजह है कि ब्रेजा (Brezza) फैमिली कार और डेली यूज दोनों के लिए एक मजबूत दावेदार बनती है।

क्या फरवरी 2026 में ब्रेजा लेना सही रहेगा?

अगर आप लंबे समय से मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो फरवरी 2026 का महीना आपके लिए सही मौका हो सकता है। ₹45,000 तक की छूट के साथ यह SUV अब पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गई है। हालांकि, अंतिम डील से पहले अपने नजदीकी मारुति सुजुकी एरीना (Maruti Suzuki Arena) डीलर से वैरिएंट-वाइज और स्टॉक आधारित ऑफर्स की पुष्टि जरूर कर लें।

मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) फरवरी 2026 में डिस्काउंट के साथ खरीदना समझदारी भरा फैसला हो सकता है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो भरोसे, माइलेज और रीसेल वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।