
मारुति ने खोला ऑफर्स का पिटारा! ब्रेजा SUV पर दी बंपर छूट, अभी लेने पर सीधे इतने हजार की बचत
दिसंबर 2025 में मारुति ब्रेजा पर साल का सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है। कंपनी इस महीने 40,000 तक का डिस्काउंट दे रही है। इसलिए, अभी SUV खरीदने का सुनहरा मौका है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अगर आप एक किफायती, भरोसेमंद और दमदार सब-4 मीटर SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिसंबर 2025 आपके लिए बेस्ट महीना साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी इस महीने अपनी पॉपुलर SUV मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 40,000 तक की बचत हो सकती है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ये ऑफर क्या है और कैसे आप फायदा उठा सकते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.9 - 14.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Leapmotor T03
₹ 8 - 12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.28 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दिसंबर 2025 में मारुति ब्रेजा का डिस्काउंट?
मारुति सुजुकी ने इस बार सभी ब्रेजा वैरिएंट पर एक समान ऑफर दिए हैं। इस पर कुल बेनिफिट 40,000 तक मिल रहा है, जो कुछ अलग-अलग हिस्सों में बंटा है। ऑफर ब्रेकअप की बात करें तो इस पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस (अगर आप पुरानी गाड़ी स्क्रैप करते हैं) और 5,000 रुपये का एक कॉर्पोरेट / लॉयल्टी बेनिफिट मिलता है। आप एक्सचेंज और स्क्रैपेज में से एक चुन सकते हैं, यानी आपका कुल फायदा आपकी कंडीशन के हिसाब से तय होगा।
मारुति ब्रेजा (Brezza) की कीमतें
मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) की कीमतें इस समय किफायती रेंज में हैं। इसकी शुरुआती कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 13.01 लाख रुपये तक जाती हैं। डिस्काउंट के बाद शुरुआती कीमत और भी आकर्षक बन जाती है।
किसके लिए है ये ऑफर?
जिनका बजट 10 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच है और पहली बार SUV खरीदना चाहते हैं, उनके लिए मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) काफी शानदार ऑप्शन हो सकती है। ग्राहकों को साल के आखिरी महीने में बेस्ट डील मिल रही है।
मारुति ब्रेजा दिसंबर 2025 में एक बेहद आकर्षक डील लेकर आई है। अगर आप परिवार के लिए एक भरोसेमंद, माइलेज-फ्रेंडली और मॉडर्न SUV चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




