नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजन; जानिए कितनी बदलेगी SUV

Feb 15, 2026 01:39 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) की बिक्री हमेशा चर्चा में रहती है। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी अब ब्रेजा को बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी में है।

नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजन; जानिए कितनी बदलेगी SUV

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) की बिक्री हमेशा चर्चा में रहती है। बीते कुछ सालों से लगातार ब्रेजा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी अब ब्रेजा को बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई ब्रेजा आने वाले महीनों में भारतीय मार्केट में नजर आ सकती है। अब लॉन्च से पहले एक बार फिर नई ब्रेजा के टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। सामने आई नई स्पाई तस्वीरों से संकेत मिल रहे हैं कि ब्रेजा फेसलिफ्ट सिर्फ लुक तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें मैकेनिकल लेवल पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात

सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात यह है कि टेस्टिंग के दौरान दिखी पेट्रोल ब्रेजा में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स नजर आया है। अगर यह प्रोडक्शन मॉडल में आता है, तो यह न सिर्फ ब्रेजा बल्कि मौजूदा मारुति लाइन-अप की पहली कार होगी, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। अब तक भारत में बिकने वाली सभी मारुति कारें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती हैं। हालांकि, 2018 में जरूर खबरें आई थीं कि कंपनी धीरे-धीरे 6-स्पीड मैनुअल पर शिफ्ट करेगी, लेकिन वह प्लान कभी जमीन पर नहीं उतरा।

कुछ ऐसा हो सकता है पावरट्रेन

इंजन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल ब्रेजा में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 99bhp की पावर देता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 ब्रेजा में मारुति का नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो पहले से स्विफ्ट और डिजायर में मौजूद है। बता दें कि 1.2 लीटर इंजन होने से ब्रेजा को 1200cc से कम वाली टैक्स कैटेगरी का फायदा मिल सकता है, जिससे कीमत को कंट्रोल में रखना आसान होगा। साथ ही टर्बो इंजन आने से परफॉर्मेंस भी पहले से ज्यादा दमदार हो जाएगी।

इंटीरियर में भी बड़े बदलाव संभव

इंटीरियर और CNG वर्जन में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। नई स्पाई तस्वीरों में ब्रेजा के केबिन में बड़ा टचस्क्रीन दिखा है, जो मौजूदा 9-इंच यूनिट की जगह करीब 10.1-इंच का हो सकता है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीट्स और नए ट्रिम एलिमेंट्स जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। वहीं, CNG वैरिएंट में मारुति का नया अंडरबॉडी S-CNG लेआउट मिलेगा, जिससे बूट स्पेस काफी बेहतर हो जाएगा। कुल मिलाकर, अगर 6-स्पीड मैनुअल और नया टर्बो इंजन लॉन्च तक पहुंचता है, तो 2026 ब्रेजा मारुति की हालिया सबसे बड़ी और अहम अपडेट मानी जाएगी।

(फोटो क्रेडिट-rushlane)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।