इंतजार खत्म! 24 जुलाई को आ रही है नई मारुति ब्रेजा, मिलेंगे 3 इंजन के ऑप्शन; जानिए संभावित कीमतें
मारुति सुजुकी अगामी 24 जुलाई को अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस नई कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

मारुति सुजुकी अगामी 24 जुलाई को अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस नई कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ग्राहक मारुति सुजुकी एरीना डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसे बुक कर सकते हैं। हालांकि, कार के आधिकारिक फीचर्स और डिजाइन की पूरी जानकारी लॉन्च के दिन ही सामने आएगी। हालांकि, लीक हुई रिपोर्ट्स ने कार लवर्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं नई ब्रेजा में क्या कुछ खास मिलने वाला है।
कई इंजन के मिलेंगे ऑप्शन
इस बार 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन ऑप्शंस में देखने को मिलेगा। नई ब्रेजा को कुल तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसमें एक नया 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, एक 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन और एक सीएनजी (CNG) वैरिएंट शामिल होगा। कंपनी ने इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन अपनी मशहूर कार फ्रॉन्क्स से लिया है। यह दमदार इंजन 100 bhp की अधिकतम पावर और 148 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख
नए इंजन से घटेगी कीमत
टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल होने से ग्राहकों को कीमत के मोर्चे पर बड़ा फायदा मिल सकता है। दरअसल, छोटे टर्बो इंजन की वजह से नई ब्रेजा को 18 पर्सेंट के कम जीएसटी टैक्स स्लैब का लाभ मिलेगा। इसके उलट, मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल वर्जन पर 28 पर्सेंट का भारी जीएसटी लागू होता है। वैसे, ग्राहकों के लिए पुराना 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही, कम खर्च में सफर करने वालों के लिए 1.5-लीटर K15C एस-सीएनजी का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा। ऐसी भी चर्चा है कि कंपनी टर्बो इंजन के साथ भी सीएनजी दे सकती है।
माइलेज भी होगा शानदार
माइलेज के मामले में भी यह नई SUV काफी किफायती साबित होने वाली है। फिलहाल बिकने वाली मारुति ब्रेजा पेट्रोल मैनुअल में 19.89 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वैरिएंट में 19.80 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, इसका सीएनजी मॉडल 25.52 किमी प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज देता है। नए 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के माइलेज के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, फ्रोंक्स में यही इंजन 21.50 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है।
कीमतों में क्या होगा बदलाव
टैक्स में छूट मिलने के कारण टर्बो पेट्रोल वैरिएंट की कीमतें सस्ती होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, अपडेटेड नेचुरल एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट्स की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वर्तमान में मारुति ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 12.86 लाख रुपये तक जाती है। नए बदलावों और इंजन ऑप्शन्स के साथ, 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट अपने सेगमेंट में अन्य सभी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


