जल्द खत्म होगा इंतजार! टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी नई मारुति ब्रेजा; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV
दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी सबसे पॉपुलर SUV ब्रेजा (Brezza) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि हाल ही में इस गाड़ी को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक नई और दमदार कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी सबसे पॉपुलर SUV ब्रेजा (Brezza) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस गाड़ी को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार टेस्ट की जा रही ब्रेजा के पीछे एमिशन-टेस्टिंग (धुआं मापने वाले) उपकरण लगे हुए थे। इसका सीधा सा मतलब है कि मारुति इस गाड़ी में एक नया और ज्यादा पावरफुल इंजन टेस्ट कर रही है। फेस्टिव सीजन के आस-पास लॉन्च होने वाली यह SUV भारतीय मार्केट में हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।






मिलेगा ज्यादा पावरफुल इंजन
अभी मार्केट में मिलने वाली ब्रेजा में सिर्फ 1.5-लीटर का नॉर्मल पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अपनी मजबूती और बढ़िया माइलेज के लिए तो जाना जाता है। हालांकि, इसमें रफ्तार का वो असली मजा नहीं मिलता जो इसके मुकाबले की दूसरी कारों में आता है। इस कमी को दूर करने के लिए मारुति अब नई ब्रेजा में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन देने जा रही है। यही इंजन कंपनी अपनी 'फ्रोंक्स टर्बो' में भी इस्तेमाल करती है। इस नए इंजन के आने से ब्रेजा को चलाना पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और स्पोर्टी हो जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कीमत होगी आपके बजट में
इस नए छोटे टर्बो इंजन का सबसे बड़ा फायदा आपकी जेब को होने वाला है। दरअसल, भारत सरकार के नियमों के अनुसार, 4-मीटर से छोटी गाड़ियों में अगर 1200cc से कम का पेट्रोल इंजन हो तो उस पर सिर्फ 18 पर्सेंट GST लगता है। मौजूदा ब्रेजा में 1500cc का बड़ा इंजन होने की वजह से उस पर पूरे 40 पर्सेंट का टैक्स लगता है। अब 1.0-लीटर का टर्बो इंजन आने से मारुति को भारी टैक्स बेनिफिट मिलेगा। टैक्स कम होने की वजह से कंपनी इस दमदार टर्बो वैरिएंट को बेहद किफायती कीमत पर लॉन्च कर पाएगी।
बूट स्पेस की टेंशन खत्म
ब्रेजा फेसलिफ्ट को कंपनी अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई ऑप्शन में उतारेगी। कार में नया टर्बो इंजन तो मिलेगा ही। साथ ही पुराना 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी (CNG) का ऑप्शन भी मिलता रहेगा। सबसे मजेदार बात इसके CNG मॉडल को लेकर सामने आई है। मारुति इसमें 'विक्टोरिस' की तरह गाड़ी के नीचे सीएनजी टैंक फिट करने का डिजाइन अपना सकती है। इसका फायदा यह होगा कि कार की डिक्की में सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाएगी।
मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर्स
दिखने में नई ब्रेजा पहले से ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न होगी। इसके फ्रंट और रियर बंपर को नया डिजाइन दिया जाएगा। साथ ही ग्रिल और हेडलाइट्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। कार में नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स और आगे की तरफ मोटी स्किड प्लेट मिलेगी। फीचर्स की बात करें तो अंदर की तरफ अब 9-इंच की जगह बड़ा 10.1-inch का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ब्रेजा में ADAS जैसा बड़ा सेफ्टी फीचर भी दिया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


