Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Baleno Dscounts Up To Rs 47,000 In November 2025
अब मचेगी मारुति बलेनो खरीदने की लूट, ₹5.99 लाख इस कार पर मिल रहा हजारों का डिस्काउंट

अब मचेगी मारुति बलेनो खरीदने की लूट, ₹5.99 लाख इस कार पर मिल रहा हजारों का डिस्काउंट

संक्षेप:

नवंबर में इस कार पर कंपनी 47,000 रुपए का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट बलेनो AMT वैरिएंट पर मिल रहा है, जबकि CNG और पेट्रोल-मैनुअल ट्रिम्स पर इस महीने कुल 42,000 रुपए तक के ऑफर हैं। बलेनो की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतें 5.99 लाख से 9.10 लाख रुपए के बीच है।

Nov 08, 2025 11:19 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति के पोर्टफोलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक नाम बलेनो का भी है। वहीं, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी है। नवंबर में इस कार पर कंपनी 47,000 रुपए का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट बलेनो AMT वैरिएंट पर मिल रहा है, जबकि CNG और पेट्रोल-मैनुअल ट्रिम्स पर इस महीने कुल 42,000 रुपए तक के ऑफर हैं। बलेनो की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतें 5.99 लाख से 9.10 लाख रुपए के बीच है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 के साथ टोयोटा ग्लैंजा से होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2025 बलेनो का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 बलेनो में BS-VI कॉम्पलायंट 2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन है जो डुअलजेट, डुअल VVT टेक्नोलॉजी से लैस है, जो बेजोड़ परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज देता है। 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटो गियर शिफ्ट) खरीदारों के लिए उपलब्ध हैं। मारुति ने केबिन को ज्यादा शांत बनाने के लिए NVH लेवल को कम करने पर भी काम किया है। बलेनो के पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 22-23 kmpl है।

ये भी पढ़ें:नेक्सा शोरूम की सबसे सस्ती कार, इस महीने हो गई ₹57000 सस्ती; कीमत भी ₹5.35 लाख

सुज़ुकी द्वारा तैयार 2025 बलेनो अब ज्यादा अग्रेसिव डिज़ाइन के साथ और भी मजबूत नजर आती है। इसमें एक व्यवस्थित और एयरोडानामिक बॉडी डिजाइन मिलता है जो बोल्ड फ्रंट ग्रिल के साथ आती है। इसके आगे के हिस्से में शार्प LED हेडलैम्प्स और स्टाइलिश DRLs हैं। पीछे की तरफ ट्वीक्ड LED टेल लैंप और ज्यादा अग्रेसिव बम्पर देखने को मिलता है। नए एलॉय व्हील पैटर्न भी कार को चौड़े स्टांस के साथ एक प्रीमियम लुक देते हैं।

इसके केबिन अंदर से प्रीमियम लगता है। इसमें बेस्ट क्वालिटी का मेटेरियल और डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री इसके लुक में चार चांद लगा देती हैं। ये शार्प और आकर्षक लगता है। इंफोटेनमेंट की बात करें तो, इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन यूनिट एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के लिए वायरलेस है। अन्य फीचर्स में आर्कमिस ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। यहां तक कि सीटों को भी कम्फर्टेबल बैठने के लिए डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें:बाजार में आ रहीं ये 4 नई इलेक्ट्रिक SUV, सभी की रेंज 500Km से ज्यादा

मारुति ने 2025 बलेनो में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्टेंस के साथ इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX कंपोनेंट, एक मजबूत सेफ्टी हार्नेस प्लेटफॉर्म, हार्टेक जैसे गजब के सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। ताकि स्ट्रक्चरल सेफ्टी में सुधार हो और ग्राहकों की सेफ्टी काफी हद तक सुनिश्चित हो सके। इसमें एक बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है। इसमें कोलैरोकार और नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंडियर ग्रे, आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड और लक्स बेज जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।