Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Arena Brezza And Victoris SUV Discount January 2026
मारुति ब्रेजा और विक्टोरिस... इन्हें खरीदने से पहले देख लो डिस्काउंट की डिटेल, कहीं नुकसान ना हो जाए!

मारुति ब्रेजा और विक्टोरिस... इन्हें खरीदने से पहले देख लो डिस्काउंट की डिटेल, कहीं नुकसान ना हो जाए!

संक्षेप:

मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में कई दमदार SUVs शामिल हैं। इसमें से 2 मॉडल एरिना डीलरशिप पर बिकते हैं, जिसमें ब्रेजा और विक्टोरिस शामिल हैं। ये दोनों SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। खासकर, विक्टोरिस लॉन्च के बाद से ही रफ्तार पकड़ चुकी है।

Jan 11, 2026 02:26 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में कई दमदार SUVs शामिल हैं। इसमें से 2 मॉडल एरिना डीलरशिप पर बिकते हैं, जिसमें ब्रेजा और विक्टोरिस शामिल हैं। ये दोनों SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। खासकर, विक्टोरिस लॉन्च के बाद से ही रफ्तार पकड़ चुकी है। ऐसे में आप इस महीने यानी जनवरी 2026 में इनमें से कोई भी SUV खरीदने का प्लान बना रह हैं, तब आपको एक बार इन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में भी जान लेना चाहिए। दरअसल, इस महीने ब्रेजा पर करीब 30,000 रुपए और विक्टोरिस पर करीब 10,000 रुपए के बेनिफिट मिल रहे हैं। ग्राहकों को इन बेनिफिट का फायदा कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, इंस्टीट्यूशनल ऑफर और रूरल ऑफर के चलते मिलगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति ब्रेजा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ब्रेजा में न्यू जेनरेशन K-सीरीज 1.5- डुअल जेट WT इंजन दिया है। ये स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये इंजन 103hp का पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीशियंसी भी बढ़ गई है। न्यू ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kp/l का माइलेज देगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। ये कैमरा बेहद हाईटेक और मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इस कैमरा को कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसे सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर तैयार किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। इस कैमरा की खास बात ये है कि कार के अंदर बैठकर ही कार के चारों तरफ के विजुअल स्क्रीन पर देख पाएंगे।

कार में पहली बार वायरलेस चार्जिंग डॉक भी दिया गया है। इस डॉक की मदद से आप वायरलेस स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर पाएंगे। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें ओवरहीट से बचने के लिए भी सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया गया है। इसमें मारुति के कई कनेक्टिंग फीचर्स भी मिलेंगे। जो इस कॉम्पैक्ट SUV को बेहद शानदार और एडवांस्ड बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:स्विफ्ट से वैगनआर तक, मारुति ने अपनी इन 5 हैचबैक को जनवरी में कर दिया सस्ता

मारुति विक्टोरिस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

विक्टोरिस में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 103hp पावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, दूसरा 116hp पावर वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप और तीसरा 89hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG ऑप्शन शामिल है। गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए e-CVT और CNG वैरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। विक्टोरिस में ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

विक्टोरिस में एक नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलती है, जो अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक पतली ग्रिल कवर से जुड़े बड़े LED हेडलाइट्स हैं। साइड में इस SUV में 18-इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर्स के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड LED लाइट बार और 'VICTORIS' लेटर प्रमुखता से दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें:पहली बार भारत की सकड़ों पर दौड़ती दिखी 'राफेल' कार, टाटा कर्व से होगा मुकाबला

विक्टोरिस के इंटीरियर की बात करें तो अपने ज्यादा टेक-फोकस्ड डैशबोर्ड डिजाइन के कारण ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस्ट के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, पावर्ड टेलगेट और बहुत कुछ शामिल किए गए हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।