Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Announced BaaS plan for eVitara, check its safety and Range
गजब! BaaS प्लान के साथ आएगी मारुति ई-विटारा, 5-स्टार सेफ्टी, रेंज 543 KM; 7 एयरबैग, ADAS L2 और 360 कैमरा से लैस

गजब! BaaS प्लान के साथ आएगी मारुति ई-विटारा, 5-स्टार सेफ्टी, रेंज 543 KM; 7 एयरबैग, ADAS L2 और 360 कैमरा से लैस

संक्षेप:

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मारुति ई-विटारा (eVitara) ने धमाकेदार एंट्री कर दी है। इसने हाल ही में 5-स्टार BNCAP रेटिंग हासिल की है। इसकी रेंज 543km रहने वाली है। सबसे खास बात कि इस ईवी के साथ नया BaaS (Battery as a Service) प्लान देखने को मिलेगा।

Dec 03, 2025 01:17 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा (eVitara) का प्रोडक्शन वर्जन भारत में दिखा दिया है। लॉन्च शुरुआती 2026 में होगा, लेकिन उससे पहले कंपनी ने अपने EV ईकोसिस्टम, नई टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और प्राइसिंग मॉडल पर बड़ा खुलासा कर दिया है। यह SUV गुजरात प्लांट में बनकर तैयार होगी और भारत के साथ-साथ UK, यूरोप और जापान जैसे विदेशी बाजारों में भी भेजी जाएगी। सबसे खास बात कि इस ईवी के साथ नया BaaS (Battery as a Service) प्लान देखने को मिलेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा मारुति की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा SUV का इंतजार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है मारुति का नया BaaS प्लान?

भारत में पहली बार मारुति BaaS (Battery as a Service) मॉडल लाई है। इसका मतलब यह कि आपको गाड़ी और बैटरी को अलग-अलग खरीदने या सब्सक्रिप्शन पर लेने का विकल्प मिलेगा। मारुति चाहती है कि ज्यादा लोग EV अपनाएं और शुरुआती कीमत का डर दूर हो, BaaS इसी रणनीति का हिस्सा है।

भारत का सबसे बड़ा चार्जिंग नेटवर्क

कंपनी ने साफ किया कि वह भारत में ICE (पेट्रोल-डीजल) की तरह EV मार्केट भी डॉमिनेट करना चाहती है। इसके लिए मारुति ने बड़ा लक्ष्य रखा है। कंपनी 1,100 शहरों में 2,000+ अपने चार्जिंग पॉइंट बनाना चाहती है और 2030 तक पूरे देश में 1 लाख+ चार्जिंग पॉइंट्स बनाएगी। इसका मतलब है कि हर 5–10km पर एक फास्ट चार्जर होगा। यह भारत में किसी भी कंपनी द्वारा किया गया सबसे बड़ा EV इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हो सकता है।

सेफ्टी में भी eVitara ने मचाई धूम – BNCAP में 5 Star

मारुति ने पहली बार सेफ्टी में कोई भी कमी नहीं छोड़ी। ई-विटारा (eVitara) को भारत NCAP में 5 स्टार (एडल्ट + चाइल्ड) मिले हैं।

मारुति ई-विटारा: मुख्य हाईलाइट्स एक नजर में

फीचरडिटेल
रेटिंगBharat NCAP 5-स्टार
बैटरी ऑप्शन49 kWh & 61 kWh
रेंज543 km (61 kWh)
पावर144 PS / 174 PS
चार्जिंग नेटवर्क2,000+ MSIL पॉइंट्स, 1,00,000+ पब्लिक चार्जर लक्ष्य
सेफ्टी फीचर्स7 Airbags, ADAS L2, 360 कैमरा
BaaS प्रोग्रामबैटरी-एज़-अ-सर्विस + सब्सक्रिप्शन
इंटीरियर2-Spoke स्टीयरिंग, 10.1" स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट
एक्सटीरियर18" अलॉय, LED DRL, Aero ग्रिल

बैटरी, मोटर और रेंज – 543 km का दम

मारुति ई-विटारा दो बैटरी पैक में आएगी।

बैटरी पैकमोटर पावरटॉर्करेंजड्राइव
49 kWh144 PS193 Nm~400 km*FWD
61 kWh174 PS193 Nm543 kmFWD

(अनुमानित वास्तविक रेंज)

अभी के लिए AWD उपलब्ध नहीं, पर आगे आने की संभावना है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।