मार्केट में जल्द होगी मारुति और टोयोटा के इन 3 धांसू इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री; 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज
मारुति सुजुकी अब टोयोटा के साथ मिलकर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। दोनों कंपनियां मिलकर कई नई गाड़ियां ला रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कारों (EVs) से लेकर पेट्रोल से चलने वाली छोटी एसयूवी तक शामिल हैं।

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अब टोयोटा के साथ मिलकर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। दोनों कंपनियां मिलकर कई नई गाड़ियां ला रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कारों (EVs) से लेकर पेट्रोल से चलने वाली छोटी एसयूवी तक शामिल हैं। मारुति जहां अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी (MPV) की टेस्टिंग कर रही है, वहीं टोयोटा भी इसी का अपना एक अलग वर्जन बाजार में उतारेगी। इसके अलावा, हाल ही में बंद हुई मारुति इग्निस की जगह एक नई धाकड़ गाड़ी भी आने वाली है। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग कारों के बारे में सब कुछ।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख
Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख
Maruti Suzuki Fronx EV
₹ 12 लाख से शुरू
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
Maruti Suzuki Wagon R EV
₹ 10 - 14 लाख
मारुति सुजुकी YMC
यह मारुति की तरफ से आने वाली देश की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक फैमिली कार होगी। कंपनी इसे 'YMC' कोडनेम से तैयार कर रही है। इसे 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस बड़ी कार में आपको वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं। एक 49 kWh की बैटरी जो करीब 440 किलोमीटर चलेगी। दूसरी बड़ी 61 kWh की बैटरी जो एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक की लंबी रेंज देगी।
टोयोटा YMC कॉन्सेप्ट
मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप के तहत मारुति पहले अपनी 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। इसके तुरंत बाद टोयोटा भी इसी कार का अपना एक नया वर्जन मार्केट में उतारेगी। अंदर से यह गाड़ी, इसके फीचर्स और बैटरी-इंजन बिल्कुल मारुति वाले ही होंगे। यानी रेंज के मामले में यह भी उतनी ही दमदार होगी। लेकिन बाहर से देखने में इसका लुक और डिजाइन एकदम अलग होगा ताकि सड़क पर यह टोयोटा की अपनी पहचान के साथ नजर आए।
मारुति Y43
मारुति ने हाल ही में अपनी पॉपुलर कार 'इग्निस' को बंद कर दिया है। अब उसकी जगह कंपनी एक नई माइक्रो SUV ला रही है, जिसे अभी 'Y43' कोडनेम दिया गया है। यह कार साइज में ब्रेजा और फ्रोंक्स से थोड़ी छोटी होगी और मार्केट में सीधे टाटा पंच और हुंडई एक्सटर को टक्कर देगी। इसे मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम से बेचा जाएगा। इस कार में नई स्विफ्ट वाला 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल और एएमटी (AMT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आएगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


