पैसों का रखिए इंतजाम! मारुति और हुंडई जल्द लाने जा रही हैं ये 2 शानदार कारें; जानिए खासियत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिग्गज कार निर्माता कंपनियां मारुति सुजुकी और हुंडई अपने नए धमाके करने की पूरी तैयारी में जुटी हैं। ये दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक एमपीवी और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नए मॉडल्स उतारने जा रही हैं।

maruti and hyundai are soon going to launch these two fantastic cars
अपकमिंग हुंडई बेयॉन कार भारतीय मार्केट

भारतीय मार्केट में देश की दो दिग्गज कार निर्माता कंपनियां मारुति सुजुकी और हुंडई अपने नए धमाके करने की पूरी तैयारी में जुटी हैं। ये दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक एमपीवी और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नए मॉडल्स उतारकर ग्राहकों को लुभाने जा रही हैं। एक ओर मारुति अपनी पहली 3-रो वाली ऑल-इलेक्ट्रिक एमपीवी 'YMC' को लाने की योजना बना रही है। वहीं, हुंडई अपनी नई मिड-साइज एसयूवी 'बेयॉन' (Bayon) को 12 अक्टूबर को ग्लोबली पेश करने जा रही है। आइए जानते हैं दोनों अपकमिंग कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Hyundai Bayon

हुंडई बेयॉन में क्रेटा वाला ही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह 115bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी दे सकती है, जिससे यह 4-मीटर से ज्यादा लंबाई वाली हुंडई की पहली सीएनजी एसयूवी बन जाएगी।

प्रीमियम फीचर्स और दमदार डिजाइन

भारतीय मार्केट के हिसाब से पेश की जाने वाली हुंडई बेयॉन का डिजाइन ग्लोबल मॉडल से काफी अलग और ज्यादा एसयूवी वाला होगा। केबिन के अंदर वेन्यू की तरह कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप, फोर-डॉट मोटिफ वाला 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ देखने को मिलेगा। इसके अलावा, इसमें वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए जाएंगे।

Maruti YMC Electric MPV

मारुति सुजुकी की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एमपीवी (कोडनेम YMC) सीधे तौर पर किआ कैरेंस क्लेविस ईवी को कड़ी टक्कर देगी। यह कार कंपनी की e-Vitara वाले आर्किटेक्चर और पावरट्रेन पर बेस्ड होगी। इसे 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में लाया जाएगा। इसके शुरुआती वैरिएंट्स में 49kWh का बैटरी पैक मिलेगा। जबकि टॉप मॉडल्स में बड़ा 61kWh बैटरी पैक दिया जाएगा। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगा।

केबिन स्पेस और फीचर्स

लगभग 4.5 मीटर लंबी यह इलेक्ट्रिक एमपीवी बड़े केबिन स्पेस और बेहतरीन आराम के साथ आएगी। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वायरलेस फोन चार्जर दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स के साथ कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इससे यह भारतीय परिवारों के लिए एक बेहतरीन ऑल-इलेक्ट्रिक फैमिली कार साबित होगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़पैसों का रखिए इंतजाम! मारुति और हुंडई जल्द लाने जा रही हैं ये 2 शानदार कारें