Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Alto, S-Presso, WagonR and Celerio; 100% Discount on Road Tax
मारुति ने ग्राहकों की बल्ले-बल्ले...ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर रोड़ टैक्स की 100% छूट

मारुति ने ग्राहकों की बल्ले-बल्ले...ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर रोड़ टैक्स की 100% छूट

संक्षेप:

मारुति सुजुकी अपनी सेल को बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जिसके चलते ग्राहकों को कारों पर लगने वाला रोड टैक्स में 100% छूट मिलेगी। दरअसल, इन दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में व्यापार मेला चल रहा है। ये देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला भी है।

Jan 23, 2026 07:01 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

मारुति सुजुकी अपनी सेल को बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जिसके चलते ग्राहकों को कारों पर लगने वाला रोड टैक्स में 100% छूट मिलेगी। दरअसल, इन दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में व्यापार मेला चल रहा है। ये देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला भी है। इस मेले से कार खरीदने वाले ग्राहकों को प्रदेश सरकार रोड टैक्स में 50% की छूट दे रही है। वहीं, कंपनी बची हुई 50% की छूट कंज्यूमर ऑफर के तहत ग्राहकों को दे रही है। इस तरह ग्राहकों को लगभग 35,000 से 40,000 रुपए बचाने का मौका मिल जाएगा। इस ऑफर का फायदा मारुति की चार हैचबैक ऑल्टो K10, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर मिलेगा। चलिए इन कारों की एक्स-शोरूम कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर 100% रोड़ टैक्स की छूट

मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 66.62PS का पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है। ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपए है।

ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।

इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़ें:1 लाख घरों तक पहुंचने वाली इकलौती इलेक्ट्रिक कार, अब 2 नए कलर्स में मिलेगी

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।

मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 3,49,900 रुपए से 5,24,900 रुपए तक हैं।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने अपनी इन फोर-व्हीलर को अपडेट, कीमत ₹9.85 लाख से शुरू

नई वैगनआर का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।

यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।

ये भी पढ़ें:जिस कार को 1 साल पहले 8 लोगों ने खरीदा, उसे मिली 42350% की ग्रोथ; कीमत ₹3.50 लाख

मारुति सेलेरियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सेलेरियो में K10C डुअलजेट 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। ये स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ आता है। ये इंजन 66 hp का पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके LXI वैरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता। कंपनी के दावा के मुताबिक, इसका माइलेज 26.68 kmpl है। सेलेरियो की कीमत 4.69 लाख से 6.72 लाख रुपए के बीच है।

सेलेरियो में नया रेडिएंट फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलाइट यूनिट और फॉग लाइट केसिंग मिलता है। ब्लैक एक्सेंट वाला फ्रंट बंपर ङी दिया है। इसमें कुछ एलिमेंट एस-प्रेसो से भी लिए गए हैं। कार का साइड प्रोफाइल भी आउटगोइंग मॉडल की तुलना में पूरी तरह से अलग है। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील नए डिजाइन के साथ दिए हैं। पीछे की तरफ बॉडी कलर्ड रियर बंपर, फ्लुइड लुकिंग टेललाइट्स और एक कर्वी टेलगेट मिलता है।

सेलेरियो में स्पेस को बढ़ाया गया है। कार के अंदर फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन दिया है। इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।

कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट (फर्स्ट-इन सेगमेंट) के साथ इसमें कुल 12 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि नई सेलेरियो फ्रंटल-ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल पैसेंजर सेफ्टी जैसे सभी भारतीय सुरक्षा नियमों का पालन करती है। इसे कुल 6 कलर्स जैसे सॉलिड फायर रेड और स्पीडी ब्लू के साथ आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्निंग ग्रे, कैफीन ब्राउन, रेड और ब्लू में खरीद सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।