Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Alto K10 CSD Price in December 2025
टैक्स माफ! मात्र ₹3.52 लाख में मिल रही देश की सबसे सस्ती कार, 33 KM का है माइलेज; पहाड़ों पर सबसे ज्यादा चलती है

टैक्स माफ! मात्र ₹3.52 लाख में मिल रही देश की सबसे सस्ती कार, 33 KM का है माइलेज; पहाड़ों पर सबसे ज्यादा चलती है

संक्षेप:

सरकार ने 22 अक्टूबर से देश में कारों पर लगने वाले GST में बड़ी कटौती की थीजिसके बाद कारों को खरीदना बहुत सस्ता हो गया है। इतना ही नहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है।

Dec 22, 2025 10:48 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मारुति ऑल्टो K10 पहले से ही भारत की सबसे किफायती और लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक है। बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और शहर के लिए आसान ड्राइविंग इसे पहली कार खरीदने वालों के लिए खास बनाती है। अगर आप कम बजट में भरोसेमंद कार खरीदने की सोच रहे हैं और आप सैन्य सेवा से जुड़े हैं, तो मारुति ऑल्टो K10 (Maruti Alto K10) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। खास बात यह है कि CSD (Canteen Stores Department) के जरिए दिसंबर 2025 में ये कार बाहरी मार्केट के मुकाबले काफी कम कीमत पर उपलब्ध है, तो आइए जरा विस्तार से मारुति ऑल्टो K10 (Maruti Alto K10) की वैरिएंट-वाइज CSD कीमतें जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति ने इस SUV पर ₹1.30 लाख टैक्स माफ किया, अब मात्र ₹6.94 लाख में मिल रही कार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दिसंबर 2025 में मारुति ऑल्टो K10 की CSD कीमतें

मारुति ने कुछ दिनों पहले ऑल्टो K10 की CSD कीमतें में अपडेट किया है। आइए नीचे मारुति ऑल्टो K10 की वैरिएंट-वाइज CSD कीमतें जानते हैं।

मारुति ऑल्टोकीमत
ऑल्टो K10 LXi₹3.52 लाख
ऑल्टो K10 VXi₹3.91 लाख
ऑल्टो K10 VXi+₹4.38 लाख
ऑल्टो K10 VXi AMT₹4.38 लाख
ऑल्टो K10 VXi+ AMT₹4.85 लाख

ये कीमतें सिविल मार्केट की तुलना में हजारों रुपये सस्ती हैं, क्योंकि इसमें GST और अन्य करों में छूट मिलती है।

क्यों CSD से ऑल्टो K10 खरीदना है फायदेमंद?

मारुति ऑल्टो K10 अभी कम कीमत में मिल रही है, क्योंकि कंपनी अपनी इस कार पर कैंटीन ग्राहकों को टैक्स में भारी छूट दे रही है। इस कार में बेहतर माइलेज देखने को मिलता है, जिसके चलते ये कार रोज़ाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन जाती है। इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट बेहद कम है और मारुति की भरोसेमंद सर्विस भी मिलती है। ये AMT ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिससे ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग देखने को मिलती है।

ऑल्टो K10 की खास बातें

मारुति ऑल्टो K10 (Maruti Alto K10) में मिलता है 1.0 लीटर K-Series पेट्रोल इंजन, जो अच्छा पावर देने के साथ शानदार माइलेज भी देता है। इसमें मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे नए ड्राइवर्स के लिए यह और भी आसान बन जाती है।

अगर आप दिसंबर 2025 में सस्ती, भरोसेमंद और कम खर्च वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो मारुति ऑल्टो K10 CSD के जरिए एक शानदार डील साबित हो सकती है। ये कम कीमत, आसान ड्राइविंग और मारुति की विश्वसनीयता तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

नोट- कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी CSD डीलर या मारुति शोरूम से उपलब्धता और शर्तों की पुष्टि जरूर करें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।