Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Alto K10 and S-Presso sales nearly double compared to december 2025, check all details
माइलेज 34 KM, कीमत 4 लाख से कम; मारुति की इन 2 बजट कारों पर टूटे लोग, सेल में 92% की भारी उछाल

माइलेज 34 KM, कीमत 4 लाख से कम; मारुति की इन 2 बजट कारों पर टूटे लोग, सेल में 92% की भारी उछाल

संक्षेप:

दिसंबर 2025 में ऑल्टो K10 और S-प्रेसो की लगभग दोगुनी बिक्री हुई, जो यह साबित करता है कि भारत में छोटी कारों का दौर खत्म नहीं हुआ है। GST 2.0, कीमतों में कटौती और छोटे शहरों से बढ़ती डिमांड ने मारुति को 2025 में नया रिकॉर्ड बनाने में मदद की है। 

Jan 03, 2026 02:22 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

लंबे समय से सुस्ती झेल रहे छोटी कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक बार फिर जान फूंक दी है। ऑल्टो K10 (Alto K10) और एस-प्रेसो (S-Presso) की बिक्री दिसंबर 2025 में पिछले साल की तुलना में करीब दोगुनी हो गई है। कंपनी का कहना है कि यह बदलाव सितंबर 2025 में लागू हुए GST 2.0 के तहत कीमतों में कटौती के बाद देखने को मिला है। भारतीय बाजार में मारुति एस-प्रेसो की कीमत 3,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम) और ऑल्टो K10 की 3,69,900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:गजब! हर महीने करीब 14000 से लोग खरीद रहे मारुति की ये SUV

GST 2.0 के बाद बदला गेम

सितंबर 2025 के अंत में GST 2.0 लागू होने के बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री को नई रफ्तार मिली। Q4 2025 (अक्टूबर–दिसंबर) में कंपनी की बिक्री 22% तक बढ़ गई, जबकि जनवरी 2025 – सितंबर 2025 में बिक्री 3% घट गई थी, यानी साल के आखिरी तीन महीनों में छोटी कारों ने मारुति (Maruti) की तस्वीर ही बदल दी।

मारुति के मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री और अंतर

सेगमेंटदिसंबर 2025 सेलदिसंबर 2024 सेलYoY अंतरनवंबर 2025 सेलMoM अंतर
मिनी14,2257,41892%12,34715%
कॉम्पैक्ट78,70454,90643%72,9268%
टोटल92,92962,32449%85,2739%

ऑल्टो K10 और S-प्रेसो की बिक्री में 92% उछाल

मारुति (Maruti) के मिनी सेगमेंट (Alto K10 + S-Presso) की बिक्री दिसंबर 2025 में 14,225 यूनिट तक पहुंच गई, जो दिसंबर 2024 में 7,418 यूनिट थी। यह 92% की सालाना बढ़त है। इतना ही नहीं, नवंबर 2025 के मुकाबले भी इसमें 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब यह सेगमेंट मारुति (Maruti) की कुल बिक्री का 6.2% हिस्सा बन चुका है।

तिमाही आधार पर मारुति की सालाना बिक्री

20252024अंतर
Q1: जनवरी-मार्च4,85,1334,79,7911%
Q2: अप्रैल-जून3,93,5724,19,114-6%
Q3: जुलाई-सितंबर4,01,8744,25,500-6%
Q4: अक्टूबर-दिसंबर5,25,9354,31,02022%
टोटल18,06,51417,55,4253%

1.5 महीने की पेंडिंग बुकिंग

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के मार्केटिंग और सेल्स हेड पार्थो बनर्जी ने खुलासा किया कि करीब 100% ग्रोथ के बावजूद मिनी सेगमेंट में डेढ़ महीने से ज्यादा की पेंडिंग बुकिंग है। यह साफ संकेत है कि एंट्री-लेवल कारों की डिमांड फिर से मजबूत हो रही है।

बलेनो और डिजायर भी मजबूत सहारा

सिर्फ मिनी सेगमेंट ही नहीं मारुति (Maruti) के कॉम्पैक्ट मॉडल्स की भी बिक्री में अच्छी बढ़त देखी गई। बलेनो (Baleno) दिसंबर 2025 में 22,108 यूनिट्स के साथ कंपनी की बेस्ट-सेलर बन गई है। इसमें डिजायर (Dzire) पूरे 2025 की बेस्ट-सेलिंग कार रही। वैगनआर (Wagon R) और स्विफ्ट (Swift) लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं। इन मॉडलों ने कंपनी की कुल बिक्री को मजबूत आधार दिया है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के मार्केटिंग और सेल्स हेड पार्थो बनर्जी के मुताबिक, GST 2.0 के बाद पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। खासकर टॉप 100 शहरों से बाहर डिमांड ज्यादा तेजी से लौटी है। छोटे कार सेगमेंट में फर्स्ट-टाइम बायर्स की हिस्सेदारी करीब 5% बढ़ी है। कम कीमत और बेहतर अफोर्डेबिलिटी ने ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में भी बड़ा असर दिखाया है।

ये भी पढ़ें:रिकॉर्ड! 35 लाख से ज्यादा सेल, भारत में सालों से सुपरहिट मारुति की ये 3 कारें

2025 में मारुति का नया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने दिसंबर 2025 में 1,78,646 यूनिट की सेल हासिल की। वहीं, पूरे साल की बिक्री 18,06,514 यूनिट पर पहुंच गई। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री है और 2024 के मुकाबले 3% ज्यादा है। हालांकि, SUVs और MPVs अब भी दिसंबर में कुल बिक्री का 48% हिस्सा रखते हैं, लेकिन साल के आखिरी महीनों में हैचबैक की बढ़ती हिस्सेदारी ने साफ कर दिया है कि छोटी कारों की वापसी हो चुकी है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।