फौरन लपक लें 32 किमी. माइलेज वाली ये कार, कीमत मात्र ₹3.69 लाख; अभी लेने पर ₹37,500 की छूट

Feb 08, 2026 03:39 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप कम बजट में एक नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो फरवरी 2026 में मारुति ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) और मारुति H1 पर आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। कंपनी इस महीने इस कार पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

फौरन लपक लें 32 किमी. माइलेज वाली ये कार, कीमत मात्र ₹3.69 लाख; अभी लेने पर ₹37,500 की छूट

अगर आप फरवरी 2026 में एक सस्ती, भरोसेमंद और माइलेज वाली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री-लेवल कार पर इस महीने कंपनी जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फरवरी 2026 में मारुति ऑल्टो पर बंपर छूट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते आने वाले समय में कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए हैं, लेकिन उससे पहले कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए एरीना (Arena) डीलरशिप्स पर बिकने वाली पैसेंजर कारों और कमर्शियल मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स दे रही है। कुल मिलाकर कुछ मॉडल्स पर ₹45,000 तक के फायदे मिल सकते हैं।

मारुति ऑल्टो पर ₹37,500 तक की बचत

कंपनी की सबसे सस्ती और पॉपुलर कार मारुति ऑल्टो (Maruti Alto) पर फरवरी 2026 में ₹37,500 तक की कुल बचत का मौका मिल रहा है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हो सकते हैं।

मॉडलकंज्यूमर ऑफरएक्सचेंज/स्क्रैपेज/लॉयल्टी बोनसइंस्टीट्यूशनल/रूरल सेल्स ऑफर
ऑल्टो K10 (P) – MT10,00015,000/25,000/02,500/2,100
ऑल्टो K10 (P) – AGS10,00015,000/25,000/02,500/2,100
ऑल्टो K10 (CNG)10,00015,000/25,000/02,500/2,100

टैक्सी वर्जन मारुति H1 पर भी शानदार ऑफर

जो ग्राहक कमर्शियल या टैक्सी उपयोग के लिए कार खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी खुशखबरी है। मारुति ऑल्टो (Maruti Alto) के टैक्सी वर्जन मारुति H1 पर इस महीने ₹35,000 तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। कम कीमत, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मारुति (Maruti) का मजबूत सर्विस नेटवर्क इसे कैब ऑपरेटर्स और फ्लीट ओनर्स के लिए किफायती विकल्प बनाता है।

ऑल्टो (Alto) खरीदना है फायदे का सौदा?

मारुति ऑल्टो (Alto) अपने शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस, शहर की भीड़भाड़ में आसान ड्राइव की वजह से पहली कार खरीदने वालों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी कीमतों में संभावित प्राइस हाइक हो सकती है। लेकिन, अभी इससे पहले खरीदने का शानदार मौका ग्राहकों के पास है। ये कार कम बजट में मारुति के भरोसे के साथ आती है। इस कार के साथ मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का बड़ा सर्विस नेटवर्क, बेहतर रीसेल वैल्यू भी मिलती है।

नोट - डिस्काउंट और ऑफर्स वैरिएंट, शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले नजदीकी मारुति सुजुकी एरीना (Maruti Suzuki Arena) डीलर से पूरी जानकारी जरूर लें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।