
₹3.50 लाख और ₹3.70 लाख... देश की इन 2 सबसे सस्ती कारों को खरीदने टूट पड़े 14225 लोग, माइलेज 33Km
मारुति सुजुकी इंडिया के लिए दिसंबर 2025 के आंकड़े बेहद शानदार रहे। कंपनी ने पिछले महीन कुल 2.17 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1.78 लाख यूनिट का था। कंपनी के पोर्टफोलियो की देश की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो और ऑल्टो हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया के लिए दिसंबर 2025 के आंकड़े बेहद शानदार रहे। कंपनी ने पिछले महीन कुल 2.17 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1.78 लाख यूनिट का था। कंपनी के पोर्टफोलियो की देश की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो और ऑल्टो हैं। मिनी सेगमेंट की इन दोनों कारों ने शानदार सेल्स दर्ज की है। दरअसल, इन दोनों की पिछले महीने कुल 14,225 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इनकी 7,418 यूनिट बिकी थीं। यानी इनकी सेल्स में दोगुना इजाफा हो गया। बता दें कि ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपए और एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपए है।






मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।
इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।
मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और सीएनजी वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।
मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एप्पल कारप्ले और एंड्राएड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




