मारुति कारों के 1.90 लाख ऑर्डर पेंडिंग; इसमें वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर की 1.30 लाख यूनिट

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति के पोर्टफोलियो में कुल 17 मॉडल शामिल हैं। कंपनी एरिना डीलरशिप से 10 मॉडल और नेक्सा डीलरशिप से 7 मॉडल बेचती है। कंपनी ने पिछले महीने यानी मार्च 2026 में 2.25 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। वहीं, उसने फाइनेंशियल ईयर 2026 को रिकॉर्ड 24 लाख से ज्यादा यूनिट बेचकर खत्म किया।

मारुति कारों के 1.90 लाख ऑर्डर पेंडिंग; इसमें वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर की 1.30 लाख यूनिट

मारुति सुजुकी की कारों की डिमांड ने इसके वेटिंग पीरियड में भी इजाफा किया है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 खत्म होने तक कंपनी के पास कुल 1.90 लाख से ज्यादा कारों के ऑर्डर पेंडिंग रहे। कंपनी ने बताया कि डिमांड में तेजी रहने के बावजूद, उसके प्रोडक्शन में आने वाली दिक्कतों को एक बड़ी रुकावट के तौर पर बताया। कंपनी ने पेंडिंग ऑर्डर में छोटी कारों के सेगमेंट के लगभग 130,000 ऑर्डर शामिल थे। डीलरों के पास भी स्टॉक कम रहा, जो लगभग 12 दिनों का था। इससे पता चलता है कि सप्लाई मांग के हिसाब से पूरी तरह से नहीं हो पाई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति के पोर्टफोलियो में कुल 17 मॉडल शामिल हैं। जिन्हें वो अपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप से बेचती है। एरिना डीलरशिप से 10 मॉडल और नेक्सा डीलरशिप से 7 मॉडल मिलते हैं। कंपनी ने पिछले महीने यानी मार्च 2026 में 2.25 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। वहीं, उसने फाइनेंशियल ईयर 2026 को रिकॉर्ड 24 लाख से ज्यादा यूनिट बेचकर खत्म किया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कंपनी में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने पहले बताया था कि हम देख रहे हैं कि बाजार के लिए हालात अभी भी अनुकूल हैं। कोई बड़ी रुकावट नहीं है, क्योंकि हमारे पास 1.90 लाख कारों के पेंडिंग ऑर्डर हैं और बाजार में काफी तेजी है। प्रोडक्शन के मामले में अभी हमारी स्थिति अच्छी है, लेकिन लागत के मोर्चे पर हमें कुछ असर जरूर महसूस हो रहा है। मार्च 2026 में उसकी छोटी कारों के मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने का था। पेंडिंग ऑर्डर में ऑल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडल शामिल हैं।

प्रोडक्शन बढ़ाने नए प्लांट की तैयारी
कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने गुजरात के खोराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के पहले चरण को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी उसने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और BSE के माध्यम से शेयर की। यह फैसला 24 मार्च 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। प्रस्तावित कैपेसिटी में सालाना 2,50,000 गाड़ियों की बढ़ोतरी होगी। इस पहले चरण के लिए कुल 10,189 करोड़ रुपए का निवेश तय किया गया है। इसमें 2,50,000 यूनिट सालाना उत्पादन क्षमता वाले एक पूरे कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण शामिल है। साथ ही, ऐसी आम बुनियादी सुविधाएं भी बनाई जाएगी, जो उसी जगह पर फ्यूचर में बनने वाले प्लांटों को भी मदद देंगी।

मारुति सुजुकी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और हंसलपुर में मौजूद प्लांटों को मिलाकर सालाना लगभग 24 लाख यूनिट है, जिसकी मैक्सिमम प्रोडक्शन कैपेसिटी 26 लाख यूनिट सालाना तक पहुंच सकती है। इस आंकड़े में वे यूनिट भी शामिल हैं जिनका प्रोडक्शन पहले सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड में होता था, जिसका अब कंपनी में विलय हो चुका है। कंपनी ने अपनी जानकारी में बताया है कि मौजूदा कैपेसिटी का पूरी तरह से इस्तेमाल हो रहा है, जिससे यह साफ होता है कि प्रस्तावित बढ़ोतरी की ऑपरेशनल जरूरत है।

कीमतों बढ़ाने की भी खबरें
मारुति सुजुकी भी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली लिस्ट में शामिल हो सकती है। दरअसल, कंपनी बढ़ती लागत के दबाव के चलते अपनी छोटी कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक, मार्च 2026 में उसकी छोटी कारों के मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने का था। कंपनी में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने ऑटोकार प्रोफेशनल को बताया, "हम बहुत जल्द, इस बात की समीक्षा करने वाले हैं कि क्या हमें कीमतें बढ़ाने की जरूरत है और इसका बोझ अपने ग्राहकों पर डालना चाहिए।"

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।