60Km की स्पीड पर ही इंजन होने लगा गर्म, ग्राहक पहुंचा उपभोक्ता आयोग; कंपनी ने लौटाए 30000 रुपए
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण ने यह भी बताया कि बाइक ठीक से चल नहीं रही थी। कंपनी के ऑथराइज्ड डीलरशिप ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्होंने जो भी समस्याएं बताई हैं, वो मोटरसाइकिल की पहली सर्विस के दौरान ठीक कर दी जाएंगी। हालाँकि, सर्विस के बाद भी स्थिति जस की तस रही।

ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जो व्हीकल की क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़े कर देते हैं। एक ऐसा ही मामला केलर के चलाकुडी तालुक के कडुकुट्टी गांव से सामने आया है। जहां रहने वाले अरुण ने 6 फरवरी, 2021 को 87,000 रुपए में अपनी नई मोटरसाइकिल खरीदी। इस बाइक में शुरू से ही उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसमें एक बड़ी समस्या मीटर का ठीक से काम करना नहीं था। वहीं, इसमें एक अन्य बड़ी समस्या इंजन का ज्यादा गर्म होना था।
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण ने यह भी बताया कि बाइक ठीक से चल नहीं रही थी। कंपनी के ऑथराइज्ड डीलरशिप ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्होंने जो भी समस्याएं बताई हैं, वो मोटरसाइकिल की पहली सर्विस के दौरान ठीक कर दी जाएंगी। हालाँकि, सर्विस के बाद भी स्थिति जस की तस रही। इस बात से दुखी होकर, अरुण ने त्रिशूर जिला उपभोक्ता आयोग में एक केस दायर कर दिया। अपनी बातों को साबित करने के लिए उन्होंने एक एक्सपर्ट कमिश्नर से बाइक की जांच करवाने का अनुरोध किया। बाइक की जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आई, वो चौंकाने वाली थी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Revolt Motors RV400 BRZ
₹ 1.3 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख
Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465
Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.62 - 2.04 लाख
> मोटरसाइकिल का फ्यूल लेवल गेज खराब निकला और उसमें दिखाई देने वाली रीडिंग स्थिर नहीं थी।
> बाइक के फ्यूल टैंक में आसानी से और बिना किसी रुकावट के फ्यूल नहीं भरा जा पाता है, जिससे फ्यूल की बर्बादी भी होती है।
> लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर बाइक पर से कंट्रोल हट रहा था।
> बाइक के सिर्फ 60Km की स्पीड पर दौड़ाने पर ही इंजन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा था। यानी उसका कूलिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था।
त्रिशूर जिला उपभोक्ता आयोग के प्रेसिडेंट सीटी साबू, मेंबर श्रीमती श्रीजा एस और राम मोहन आर ने उनके केस (केस नंबर: CC 172/21) की सुनवाई की। ये केस 21/04/2021 को दायर किया गया था। उन्होंने 21 अप्रैल, 2021 को विशेषज्ञ कमिश्नर की रिपोर्ट भी पढ़ी और 27 फरवरी, 2026 को अरुण के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। उपभोक्ता आयोग ने डीलर को आदेश दिया कि वह अरुण को मुआवजे के तौर पर 20,000 रुपए और केस के खर्च के तौर पर 10,000 रुपए का भुगतान करे।
अरुण को इन बातों का मिला फायदा
दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील गौरव गौर ने ET वेल्थ ऑनलाइन से कहा कि अरुण (उपभोक्ता) इस मामले में मुख्य रूप से इसलिए सफल रहे, क्योंकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में मजबूत डॉक्युमेंट सबूत पेश किए और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि एक इंडीपेंडेंट एक्सपर्ट रिपोर्ट भी पेश की, जिसने व्हीकल में मौजूद कमियों को निर्णायक रूप से साबित कर दिया।
बाइक के सर्विस रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि कई बार रिपेयर की कोशिशों के बाद भी डीलर उन समस्याओं को ठीक करने में नाकाम रहा, जिससे यह साफ तौर पर सर्विस में कमी का मामला बन गया। इसके अलावा, विरोधी पक्ष (डीलर और निर्माता) मामले से अनुपस्थित रहे और उन्होंने सबूतों का खंडन नहीं किया, जिससे शिकायतकर्ता का पक्ष और भी मजबूत हो गया।
जब समाचार पत्र में प्रकाशन के माध्यम से नोटिस जारी किया गया, तो विरोधी पक्ष से इसका भी कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए, उपभोक्ता आयोग को दोनों विरोधी पक्षों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करनी पड़ी। उपभोक्ता आयोग ने कहा कि एक्सपर्ट कमिशन की रिपोर्ट अरुण के इस आरोप की पुष्टि करती है कि डीलर, बाइक की कई बार सर्विस करने के बावजूद, उसमें मौजूद कमियों को प्रभावी ढंग से ठीक करने में असमर्थ रहा। यह उनकी तरफ से सर्विस में कमी का मामला बनता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


