रील बनाने के 'जान दांव' पर लगाई, राइडर ने चलते ट्रक के नीचे चलाई मोटरसाइकिल; नियमों की उड़ाईं धज्जियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस वीडियो में एक राइडर किसी हाईवे पर ट्रक के पीछे से आता है। इसके बाद वो पहले ट्रक के ड्राइवर की तरफ जाता है और उससे कोई बात करता है। इसके बाद वो ट्रक बराबर से अपनी बाइक को लगाता है। फिर उसके बराबर वाली स्पीड में मोटरसाइकिल को ट्रक के नीचे लगाकर चलाना शुरू कर देता है।

Man Rode Bike Under Moving Truck To Make Reel
Revolt Motors RV400 BRZ
केवल
1,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

रील देखना आज के दौरान का सबसे शानदार टाइम पास है। वहीं, रील बनाना उससे भी ज्यादा मजेदार काम है। कई लोग रील बनाने के लिए क्रिएटिविटी भी दिखाते हैं। ताकि उनकी रील को लाखों व्यूज और लाइक मिल सकें। हालांकि, कई बार इन्हीं रील के चक्कर में लोग अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी ही एक रील वायरल हो रही है, जिसमें एक मोटरसाइकिल राइडर खतरनाक स्टंट दिखाते हुए सड़क पर दौड़ते एक ट्रक के नीचे घुस गया। चलिए पहले आप इस रील को देखिए।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Revolt Motors RV400
₹ 1.4 लाख से शुरू
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450X
₹ 1.5 - 1.8 लाख
EMI केवल2,000/ माह
अपनी EMI जानें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,200/ माह
अपनी EMI जानें

दरअसल, इस वीडियो में एक राइडर किसी हाईवे पर ट्रक के पीछे से आता है। इसके बाद वो पहले ट्रक के ड्राइवर की तरफ जाता है और उससे कोई बात करता है। इसके बाद वो ट्रक बराबर से अपनी बाइक को लगाता है। फिर उसके बराबर वाली स्पीड में मोटरसाइकिल को ट्रक के नीचे लगाकर चलाना शुरू कर देता है। इस वीडियो रील को राइडर का दूसरा फ्रेंड पीछे से शूट करता है। रील बनाने के चक्कर में राइडर ने अपनी जान भी दांव पर लगा दी। अगर उसकी मोटरसाइकिल, ट्रक में टकरा जाती, या फिर उसकी स्पीड कम या ज्यादा होती तो कभी भी दुर्घटना हो सकती थी।

सारे नियमों की उड़ा दी धज्जियां
इस रील को देखकर इस बात का भी पता चलता है कि राइडर ने रील बनाने के चक्कर में सारे नियम तोड़ दिए। दरअसल, इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि राइडर ने हेलमेट नहीं पहना। साथ ही, हाईवे पर इस तरह के वीडियो बनाना या स्टंट करना भी नियम तोड़ने में शामिल है। वीडियो में इस मोटरसाइकिल का नंबर तो दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन ये यामाहा की YZF-R7 मोटरसाइकिल है। ये वीडियो किसी हाईवे का है, इस बारे की जानकारी नहीं है।

सोशल मीडिया पर लोग से रहे आड़े हाथों

> कुछ सेकंड की वायरलिटी के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।

> इस तरह का स्टैंड का नाम बाइक को ट्रक के नीचे चलाना बहुत ज्यादा गलत है ऐसा वायरल होने के लिए खतरनाक कोशिश मत कीजिए।

> बाइक को ट्रक के नीचे चला रहा युवक, वायरल होने की चाह में मौत को दे रहा चुनौती।

> लाइक और व्यूज के चक्कर में यमराज को खुला चैलेंज दे रहा है यह मूर्ख।

> वायरल के चक्कर में जिंदगी दांव पर लगाना समझदारी नहीं है।

> जरा सी गलती जीवन खत्म हो जाएगी दोनों को कार्रवाई होनी चाहिए ऐसी हरकत पर।

> वायरल होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कभी समझदारी नहीं है। ज़िंदगी किसी भी वीडियो या व्यूज़ से कहीं ज़्यादा कीमती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़रील बनाने के 'जान दांव' पर लगाई, राइडर ने चलते ट्रक के नीचे चलाई मोटरसाइकिल