Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV700 Rs 2 Lakh Discount in January 2025
धड़ल्ले से बिकने वाली महिंद्रा की ये 7-सीटर हुई ₹2 लाख सस्ती, जनवरी में कीमत घटकर बस इतनी रह गई

धड़ल्ले से बिकने वाली महिंद्रा की ये 7-सीटर हुई ₹2 लाख सस्ती, जनवरी में कीमत घटकर बस इतनी रह गई

संक्षेप:

महिंद्रा अपनी 7-सीटर XUV700 पर इस महीने 2 लाख रुपए तक की बचत करने का मौका दे रही है। कंपनी इस SUV के 3 ट्रिम पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार पर मिलने वाला ये साल का पहला सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। इस कार को सिर्फ 7-सीटर वैरिएंट में ही खरीदा जा सकता है।

Jan 25, 2026 04:36 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा अपनी 7-सीटर XUV700 पर इस महीने 2 लाख रुपए तक की बचत करने का मौका दे रही है। कंपनी इस SUV के 3 ट्रिम पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार पर मिलने वाला ये साल का पहला सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। दरअसल, XUV700 के AX5 / AX5 सेलेक्ट वैरिएंट पर 1,70,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए का एक्सेसरीज डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर ग्राहकों को मिनिमम 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 13,65,800 रुपए से 23,71,000 रुपए तक है। बता दें कि कंपनी इस SUV के सभी 5-सीटर वैरिएंट बंद कर चुकी है। अब इस सिर्फ 7-सीटर वैरिएंट में ही खरीदा जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिंद्रा XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें:क्रेटा, विटारा, सिएरा, सेल्टोस की 'धड़कन बढ़ाने' आ रही न्यू डस्टर; कल होगी लॉन्च

XUV700 में के फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।

ये भी पढ़ें:हुंडई चुपके से कर रही नई SUV की टेस्टिंग, ADAS के साथ केबिन कैमरा भी मिलेगा

अब बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।