Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV700 Rs 1.25 Lakh Year End Discount in December 2025
इस लग्जरी 7-सीटर SUV पर आया ₹1.25 लाख का तगड़ा डिस्काउंट, सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली

इस लग्जरी 7-सीटर SUV पर आया ₹1.25 लाख का तगड़ा डिस्काउंट, सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली

संक्षेप:

महिंद्रा ने अपनी 7-सीटर XUV700 SUV के लिए दिसंबर में मिलने वाले ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने इस कार पर 1.25 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर इतना बड़ा डिस्काउंट इस साल पहली बार मिल रहा है।

Dec 16, 2025 03:51 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा ने अपनी 7-सीटर XUV700 SUV के लिए दिसंबर में मिलने वाले ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने इस कार पर 1.25 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर इतना बड़ा डिस्काउंट इस साल पहली बार मिल रहा है। ग्राहकों को कैश, एक्सेसरीज, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, कॉर्पोरेट A और कॉर्पोरेट B जैसे कई अलग-अलग फायदे मिलेंगे। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 13,65,800 रुपए से 23,71,000 रुपए तक है। बता दें कि कंपनी इस SUV के सभी 5-सीटर वैरिएंट बंद कर चुकी है। अब इस सिर्फ 7-सीटर वैरिएंट में ही खरीदा जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
महिंद्रा XUV700 डिस्काउंट दिसंबर 2025
डिस्काउंटटाइप
XUV700 AX7, AX7L
कैश50,000 रुपए
टोटल50,000 रुपए
XUV700 AX5, AX5 S
कैश1,25,000 रुपए
टोटल1,25,000 रुपए
XUV700 MX
कैश70,000 रुपए
टोटल70,000 रुपए

महिंद्रा XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें:बेस हो या टॉप, इस कार के सभी वैरिएंट पर मिल रहा ₹4 लाख का डिस्काउंट

XUV700 में के फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं। इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है। टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।

ये भी पढ़ें:जनवरी आने से पहले खरीद लो स्कॉर्पियो, कंपनी ने एक झटके में ₹1.20 लाख कर दी सस्ती

अब बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।